Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»69th FILMFARE AWARDS : आलिया-रणबीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 12th Fail बनी बेस्ट फिल्म
    ट्रेंडिंग

    69th FILMFARE AWARDS : आलिया-रणबीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 12th Fail बनी बेस्ट फिल्म

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : रविवार को हुए 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. रणबीर ने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ में अपने प्रदर्शन के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार जीता. वहीं आलिया को रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनके प्रदर्शन के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) का पुरस्कार मिला.

    Superstar #RanbirKapoor𓃵 & #AliaBhatt posing together after winning Best Actor Male & Female awards at #FilmfareAwards2024 pic.twitter.com/K8KvJEfbG9

    — Shivaa..M🚩#AnimalEra (@Shivaa__M) January 28, 2024

    इसके अलावा बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स कैटेगिरी में जोरम चुनी गई. वहीं 12वीं फेल के लिए विक्रांत मेसी बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चुने गए. रानी मुखर्जी को मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे और शेफाली शाह को थ्री ऑफ अस के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड दिया गया. शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग (फीमेल) रोल जीता. वहीं मेल कैटेगिरी में ये अवॉर्ड विकी कौशल को डंकी के लिए मिला.

    खुशी से झूमीं नीतू कपूर, पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी

     नीतू कपूर ने आलिया और रणबीर को अवॉर्ड मिलने पर खुशी व्यक्त की. अभिनेत्री ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से आलिया और रणबीर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, मैंने वर्ष 2019 में प्रार्थना की थी, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म ‘संजू’ और ‘राजी’ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था. ‘एनिमल’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए अवॉर्ड मिलने पर बधाई. मुझे आप दोनों पर बहुत गर्व है.’

    रणबीर ने पत्नी आलिया पर लुटाया प्यार

    फिल्मफेयर अवॉर्ड इवेंट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. दोनों स्टार्स अवॉर्ड मिलने के बाद एनिमल के गाने जमाल कुडू का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं. आलिया और रणबीर ने अपने डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. दोनों ने लॉर्ड बॉबी की तरह सिर पर गिलास रखते हुए पैर हिलाए. वहीं, रणबीर आलिया के गाल पर किस भी करते नजर आए.

    इसे भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी ने जीता ‘बिग बॉस 17’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 50 लाख रुपये और चमचमाती कार

    Alia-Ranbir City News Current News Daily News Filmfare Award Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर आलिया-रणबीर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फिल्मफेयर अवॉर्ड मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेटे को फंदे पर लटका देख माता-पिता ने भी लगा ली फांसी
    Next Article बेरमो जिला की मांग को लेकर सड़क पर उतरे गोमिया विधायक, NH-23 जाम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.