Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत
    बिहार

    बिहार में अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार में गया, रोहतास, लखीसराय, गोपालगंज,जमुई और पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हो गयी।
    गया से यहां प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले के आमस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो (जीटी रोड) पर बिशुनपुर गांव के निकट ट्रक और दो ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गये। मृतकों की पहचान विक्रम कुमार, विपिन कुमार, रामध्यान मांझी, विकास कुमार, चनारिक मांझी, कैलाश मांझी, लक्ष्मण मांझी, प्रेमन मांझी और भोला मांझी के रूप में की गयी है।
    डेहरी ऑन सोन से मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी। जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सोन नदी में डूबकर दो किशोरी की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मकराईन गांव निवासी राजेंद्र चौधरी की पुत्री खुशी कुमारी (09) और पिंटू साह की पुत्री प्रियंका कुमारी (08) के रूप में की गयी है। एक अन्य घटना में जिले के अगरेर थाना क्षेत्र में सोमवार को वज्रपात से नेकरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) और उसके भाई लालबाबू (30) की मौत हो गयी।

    लखीसराय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र में सोमवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में चाचा-भतीजा की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। मृतक की पहचान पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र निवासी धर्मेन्द्र तांती (35) और उनके भतीजे राहुल कुमार (15) के रूप में की गयी है।
    गोपालगंज से मिली रिपोर्ट के अनुसार, जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी चालीस वर्षीय रमेश कुमार स्नान करने के लिये घर में लगे मोटर पंप के निकट गया था तभी बिजली तार के संपर्क में आ गया और उसकी करंट लगने से मौत हो गयी।वहीं महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव में स्व. सुंदर देव तिवारी का पुत्र धनोज तिवारी सुबह अपने ही घर में बिजली का कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
    मोतिहारी से प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के छेनिछपरा गांव के लालबाबू राय की पत्नी भुइली देवी (52) को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं, जमुई जिले के आदर्श थाना जमुई के दौलतपुर गांव निवासी राजकुमार पासवान की पत्नी अमोला देवी (43)अपने खेत में मूंग तोड़ने गई थी। मूंग तोड़ने के दौरान ही सांप ने उसे डस लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

    Accident Bihar news Latest news Online news Road Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में कोविड-19 ने 74 को बनाया शिकार, कुल संक्रमित 6736
    Next Article आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन, बीजेपी खेमे में बढ़ी बेचैनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.