Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस ₹100
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस ₹100

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2025Updated:August 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैबिनेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्यवासियों के लिए कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस घटाना और शिक्षकों के पुरस्कार की राशि बढ़ाना जैसे फैसले शामिल हैं।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस अब सिर्फ ₹100

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा की थी कि राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस घटाकर ₹100 कर दी जाएगी। अब यह निर्णय कैबिनेट से भी पास हो गया है।

    • अब बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, तकनीकी सेवा आयोग, पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद द्वारा ली जाने वाली प्रारंभिक परीक्षाओं की फीस ₹100 होगी।
    • मुख्य परीक्षाओं के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    शिक्षक पुरस्कार राशि अब ₹30,000

    राज्य सरकार ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को मिलने वाली राशि को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया है। यह बदलाव वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगा।

    रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा

    सरकार ने अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन देने की नीति पर भी मुहर लगाई है। इसके तहत पटना के बख्तियारपुर, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा सहित कई जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा।

    गया एयरपोर्ट बनेगा ऑल वेदर एयरपोर्ट

    गया एयरपोर्ट पर कैट-I लाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए सरकार 18.22 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। इससे यह हवाई अड्डा सभी मौसम में संचालन योग्य (All Weather Airport) बन जाएगा।

    मीसा या डीआईआर बंदियों को बढ़ी पेंशन

    जेपी आंदोलन के दौरान मीसा या डीआईआर के तहत जेल में रहे लोगों की पेंशन राशि को भी बढ़ा दिया गया है:

    • 1 से 6 महीने जेल में रहे लोगों को अब ₹15,000 (पहले ₹7,000)
    • 6 महीने से अधिक जेल में रहे लोगों को ₹30,000 (पहले ₹15,000)

    Also Read : सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला

     

     

    औद्योगिक क्षेत्र विस्तार कैट-I लाइटिंग गया एयरपोर्ट विस्तार डीआईआर पेंशन तकनीकी सेवा आयोग नीतीश कुमार पटना पुलिस अवर सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा शुल्क बख्तियारपुर बिहार कर्मचारी चयन आयोग बिहार कैबिनेट प्रस्ताव बिहार कैबिनेट बैठक बिहार विकास योजनाएं बिहार शिक्षा नीति बिहार सरकार फैसले बिहार सरकारी योजनाएं बीपीएससी बेगूसराय मधेपुरा मीसा बंदी पेंशन मुख्यमंत्री नीतीश घोषणाएं मुफ्त जमीन उद्योगों को रोजगार नीति शिक्षक पुरस्कार राशि सहरसा सिपाही चयन पर्षद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला
    Next Article जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे “I.N.D.I.A” के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.