Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला
    जोहार ब्रेकिंग

    सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 19, 2025Updated:August 19, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीसीएल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में कोयला तस्करों का मनोबल तोड़ने के लिए सीसीएल ने बड़ी कार्रवाई की है। रजरप्पा प्रक्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में बीती रात हुई कार्रवाई में कोयला लदे तीन हाईवा को पकड़ा गया है। इससे पहले भी सीसीएल कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। लेकिन यह पहला मौका है जब गाड़ियों को पकड़ा गया है और तस्करों को खदेड़ा गया है। जीएम ने बताया कि कोयला माफियाओं के द्वारा टीम पर हमला भी किया गया। इस दौरान दो हाईवा चालक सड़क पर कोयला गिराकर भाग गए। सभी गाड़ियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रजरप्पा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए सीसीएल प्रबंधन ने बीती रात ऐतिहासिक कार्रवाई की। छापेमारी करने गई टीम ने गाड़ी संख्या (ओडी 09 वी 1734), (जेएच 02 बीआर 2487) और (जेएच 02 बीएम 7942) को पकड़ा जिसमें अवैध कोयला लदा हुआ था।

    जंगल में मिला अवैध कोयले का भंडार

    रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान जंगल में छुपा कर रखे गए कोयले के विशाल भंडार को भी जब्त किया गया है। रॉ कॉल साइडिंग के पास ही जंगल में कोयला तस्करों के द्वारा इसे जमा किया गया था। उस स्थान पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए रास्ते भी बनाए गए थे। बड़ी आसानी से रात के अंधेरे में कोयला तस्कर वहां से गाड़ी में कोयला लोड करते थे और बाहर निकल जाते थे। इस छापेमारी के बाद प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

    ब्लैक थार पर सवार लोगों ने टीम पर किया हमला, दो हाईवा चालक भागे

    जीएम के नेतृत्व में सीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी अवैध कोयला तस्करों पर कार्रवाई कर रहे थे। जब जंगल में गुजर रहे हाईवा  को टीम ने रोका तो उन पर हमला भी हुआ। इस दौरान वहां ब्लैक थार कार पर सवार लोग भी पहुंचे। कोयला माफियाओं ने वहां माहौल बिगड़ने की कोशिश की। उन लोगों ने छापेमारी टीम में शामिल चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला किया और उनके शीशे तो डालें। टीम ने उस थार कार का नंबर 0013 नोट भी किया है। जिसका जिक्र पुलिस के समक्ष भी हुआ है। इसी अफरा-तफरी में दो हाइवा चालक कोयला बीच सड़क पर गिराकर भाग निकले। तीन हाइवा अब भी लहरी टुंगरी जंगल क्षेत्र में खड़े हैं।

    Also Read : BREAKING : झारखंड शराब प्रकरण : 92 दिन बाद भी ACB ने नहीं की चार्जशीट, IAS विनय चौबे को मिली बेल

    CCL team caught three coal laden trucks people riding Thar attacked them थार सवार लोगों ने किया हमला सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-गैस टैंकर की टक्कर में युवक की मौ’त
    Next Article नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस ₹100

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.