Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»एल्विश के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सांप के जहर की सप्लाई का है मामला
    ट्रेंडिंग

    एल्विश के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सांप के जहर की सप्लाई का है मामला

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नोएडा: बिग बॉस  OTT विजेता व यू-ट्यूबर एल्विश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. बता दें कि चार्जशीट में रेव पार्टी आयोजित करने और सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में फंसे एल्विश समेत अन्य के खिलाफ 24 गवाहों के बयान दर्ज हैं. आरोप पत्र में नोएडा पुलिस ने कहा है कि एल्विश का जेल भेजे गए सभी सपेरों से संपर्क था. वह सांपों के जहर की खरीद फरोख्त के काले धंधे में भी शामिल थे.
    आरोप पत्र में एल्विश के खिलाफ लगी एनडीपीएस की धाराओं का आधार भी बताया गया है. साथ ही उसके सहयोगियों पर लगे आरोपों की पुष्टि की भी गई है. बता दें कि इसमें मुंबई स्थित डिपार्टमेंट आफ फारेंसिक मेडिसीन टॉक्सिकोलाजी के विशेषज्ञ की सलाह शामिल की गई है. इस संबंध में DSP नोएडा जोन विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. पर्याप्त साक्ष्यों को अदालत के सामने पेश किया गया है.

    पीपुल्स फॉर एनिमल के पदाधिकारी ने मामला कराया था दर्ज

    नवंबर में एल्विश यादव और उसके साथियों पर पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में मामला दर्ज कराया था. संस्था के सदस्य ने पूरे प्रकरण का स्टिंग ऑपरेशन किया था. पकड़े गए पांच सपेरों से कोबरा सहित नौ सांप और 20 एमएल सांपों का जहर बरामद हुआ था. मामले में संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात कर रहा था. इसमें राहुल के द्वारा एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल होने की बात कही गई थी.

    पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह किया था तैयार

    जिसके बाद एल्विश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह तैयार किया. नोएडा पुलिस ने देशभर में दर्ज वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के मुकदमों से जानकारी जुटाई. साथ ही जयपुर से आई फारेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन भी किया. रिपोर्ट में सांपों के जहर की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने एल्विश के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला. जिसके बाद पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया था. हालांकि उस मामले में उसे जमानत भी मिल गई थी. जिसके बाद अब मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है.

    एल्विश यादव कोर्ट चार्जशीट सप्लाई सांप की जहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTMC नेता के घर छापेमारी करने पहुंची NIA की टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल
    Next Article बढ़ती गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

    Related Posts

    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.