Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मिलेट्स फसलों के गुणों की विवेचना पर पहली पुस्तक प्रकाशित
    ट्रेंडिंग

    मिलेट्स फसलों के गुणों की विवेचना पर पहली पुस्तक प्रकाशित

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड राज्य को औषधिय क्षेत्र में विशिष्ठ पहचान दिलाने की ओर अग्रसर बीएयू वानिकी वैज्ञानिक डॉ कौशल कुमार ने मिलेट्स फसलों के आयुर्वेदिक गुणों की विवेचना और वैज्ञानिक पुनरुद्धार और सत्यापन पर आधारित पुस्तक को प्रकाशित कर वैश्विक स्तर पर उपलब्धि हासिल की है.

    इनका रहा प्रयास

    साइंटिफिक रिवाइवल ऑफ एंसिएंट भारतीय विजडम नामक पुस्तक प्रकाशित किया गया है. यह मिलेट्स के विस्तृत आयुर्वैदिक गुणों एवं सिद्धांतों की विवेचना और वैज्ञानिक मापदंडों के आधार पर करने वाली दुनिया की पहली पुस्तक है. इस पुस्तक को उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अधिकारी, डॉ ज्ञान चन्द मौर्य, राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय, पीलीभीत के सहायक प्राध्यापक डॉ हरिशंकर मिश्र तथा वनोत्पाद एवं उपयोगिता विभाग, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से लिखा है.

    आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के ज्ञान एवं विज्ञान के अनुभूत स्वास्थ्यपरक सभी पहलुओं को दर्शाया

    इस पुस्तक में मिलेट्स के उपयोग में प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के ज्ञान एवं विज्ञान के अनुभूत स्वास्थ्यपरक सभी पहलुओं को दर्शाया गया है. लेखकों ने बताया कि मोटे अनाज हमारी प्राचीन जीवनशैली के प्रमुख खाद्यान्न रहे हैं. इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के परिपेक्ष्य में इस पुस्तक के प्रकाशन के विषय में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय को भी अवगत कराया गया है. इससे भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मिलेट्स के उपयोग का व्यापक प्रसार को मदद मिलेगी.

    औषधीय उत्पादों के पेटेंट के माध्यम से देश स्तर पर बीएयू का नाम रौशन किया है

    आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रो डॉ अवधेश कुमार सिंह ने इस पुस्तक की प्रस्तावना में कहा है कि इस प्रस्तुति से विश्व स्तर पर मिलेट्स (मोटा अनाज) की व्यापक सार्वग्रहिता होगी. उन्होंने लेखकों के मिलेट्स आधारित अनुसंधान एवं आयुर्वेदिक संदर्भ की वैज्ञानिक विवेचना के लिए कठिन परिश्रम और लगन की सराहना की. ज्ञात हो कि स्थानीय बीएयू वैज्ञानिक डा कौशल कुमार ने पूर्व में राज्य को एलोवेरा विलेज और गिलोय क्षेत्र के अलावा औषधीय उत्पादों के पेटेंट के माध्यम से देश में मान बढाकर बीएयू का नाम रौशन किया है.

    पुस्तक में मिलेट्स उत्पादन की वैज्ञानिक कृषि तकनीकी को भी बताया गया हैः डॉ कौशल कुमार

    डॉ कौशल कुमार ने बताया कि इस पुस्तक में मिलेट्स फसलों का भारतीय संस्कृति में प्रागैतिहासिक महत्ता एवं स्थान और भारत में प्रमुख रूप से उपयोग में लाई जाने वाली नौ मिलेट्स फसलों पर चर्चा की गई है. इनमें सांवा, कोदो, गोवेधुक, कंगुनी, चीनक, जुरना, मधुलिका (रागी), बाजरा और नेवाड का औषधीय महत्व एवं उपयोग विधि बताई गई है. पोषण से भरपूर ये सभी मिलेट्स को आज वैश्विक तौर पर सुपर फुड एवं श्री अन्न कहा जाने लगा है. जिसका प्रयोग प्राचीन काल से भारत वर्ष में गुणों के आधार पर मधुमेह , मोटापा , कोलेस्ट्राल, शुक्राणु वर्धक, जलोदर, सुजन, दुर्बलता , बच्चों का सुखा रोग, पाइल्स, पाचन तंत्र एवं मुत्र रोग व विकार आदि रोगों के निदान में होता है. पुस्तक में मिलेट्स उत्पादन की वैज्ञानिक कृषि तकनीकी को भी बताया गया है.

    इसे भी पढ़ें: कल होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक टली, नीतीश, अखिलेश, ममता, हेमंत के इंकार के बाद खड़गे का फैसला

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक टली, नीतीश, अखिलेश, ममता, हेमंत के इंकार के बाद खड़गे का फैसला
    Next Article डायन प्रथा उन्मूलन प्रचार रथ को डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.