Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कल होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक टली, नीतीश, अखिलेश, ममता, हेमंत के इंकार के बाद खड़गे का फैसला
    ट्रेंडिंग

    कल होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक टली, नीतीश, अखिलेश, ममता, हेमंत के इंकार के बाद खड़गे का फैसला

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : I.N.D.I.A गठबंधन की कल (6 दिसंबर) होने वाली बैठक टल गई है. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में 6 दिसंबर को यह बैठक बुलाई थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अलग अलग वजहों के चलते बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी. कांग्रेस का कहना है कि सभी पार्टियों से बात करके  एक दो हफ्ते में बैठक की नई डेट तय की जाएगी.

    दरअसल, विपक्षी दल के नेता लगातार सीट बंटवारे को लेकर ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 राज्यों में चुनाव का हवाला देकर इसे टाल दिया था. रविवार को चार राज्यों में आए नतीजों के बीच खड़गे ने 6 दिसंबर को ‘INDIA’ की बैठक बुलाई थी. चार राज्यों में सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

    बीजेपी का मुकाबला करने 26 दल आए साथ

    लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम मोदी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस, टीएमसी, राजद, जदयू, आप, सपा, डीएमके समेत 26 विपक्षी दल एक साथ आए हैं. इन विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘INDIA’ गठबंधन नाम दिया गया है. ‘INDIA’ गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी. जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित की गई थी. खड़गे ने चौथी बैठक दिल्ली में 6 दिसंबर को बुलाई थी.

    इसे भी पढ़ें: वीएचपी ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का राज्यपाल को दिया निमंत्रण

     

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवीएचपी ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का राज्यपाल को दिया निमंत्रण
    Next Article मिलेट्स फसलों के गुणों की विवेचना पर पहली पुस्तक प्रकाशित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.