Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग, PM मोदी-राहुल गांधी ने लोगों से की अपील
    ट्रेंडिंग

    राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग, PM मोदी-राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजस्थान : राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान जारी है. बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. वोटिंग से पहले सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को जो गारंटियां दी है और जो विकास किया है पिछले 5 सालों में, जनता उसको देखते हुए हमारी सरकार को दोबारा चुनेगी. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण इस क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है. राजस्थान में कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 मतदाता शामिल हैं, उनमें से 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता हैं.

    सुबह 9 बजे तक 9.77% वोटिंग

    राजस्थान में सुबह नौ बजे तक  9.77% वोटिंग हो गई है. इस बीच बीजेपी नेता दिया कुमारी ने मतदान किया और इसके बाद मीडिया के बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘सरकार ने कुछ भी नहीं किया झूठे वादे किए झूठी घोषणाएं की. मोदी सरकार ने बहुत सारे बड़े काम किए हैं और उसको लोग देख रहे हैं. यहां पर कुशासन रहा है जीरो गवर्नमेंट रही है और इसीलिए लोग बदलाव चाहते हैं. गहलोत के दावे से कुछ भी नहीं होता और यह लोग बेतुका बयान दे रहे हैं. यह लोग कुछ भी बोल रहे हैं खास तौर पर राहुल गांधी अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने के बारे में स्पैक्यूलेशन कई सारे लोगों के बारे में हो रहे हैं लेकिन यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा और एक बात तय है कि राजस्थान में हमारी सरकार बन रही है. जितना अनुमान लगाया जा रहा है उससे कहीं ज्यादा हमारे सीट आएगी. मुद्दे बहुत सारे हैं खास तौर पर युवाओं का पेपर लीक भ्रष्टाचार का मुद्दा और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दे सबसे ज्यादा बड़े हैं.

    इसे भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal,25 November 2023 :  किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    200 Assembly 200 विधानसभा City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Rajasthan Today's News Voting आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मतदान मुख्य समाचार राजस्थान लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj ka Rashifal,25 November 2023 :  किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना : राज्य में 125 बसों का होगा परिचालन, रांची में 10 प्रखंडों से मिल चुके हैं रूट चार्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.