Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना : राज्य में 125 बसों का होगा परिचालन, रांची में 10 प्रखंडों से मिल चुके हैं रूट चार्ट
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना : राज्य में 125 बसों का होगा परिचालन, रांची में 10 प्रखंडों से मिल चुके हैं रूट चार्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अब लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्हें गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल नहीं चलने होंगे. क्योंकि, राज्य में मुख्यमंत्री ग्रामगाड़ी योजना शुरू हो रही है, जो गांव से शहर आने वाले लोगों की परेशानियों को कम करेगा और समय की भी बचत होगी. इसके लिए सभी प्रखंडों से रूट चार्ट मंगाये गये हैं ताकि, रूटों को चिन्हित की जा सके. इस बारे रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रांची जिला के 10 प्रखंडों से रूट चार्ट आ चुके हैं. शेष आठ प्रखंडों से भी जल्द ही रूट चार्ट कार्यालय को मिल जायेंगे. इसकी समीक्षा के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जायेगा. रूट की समीक्षा डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी द्वारा तय किये गये रूटों पर ही गाड़ियों का परिचालन किया जायेगा.

    प्रथम चरण में 15 बसें चलेंगी

    बताया गया कि प्रथम चरण में 15 बसें ही चलायी जायेंगी. बाद में इसे बढ़ाया जायेगा. पूरे राज्यभर में करीब 250 बसों का परिचालन किया जायेगा. प्रथम चरण में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना पांच वर्षों के लिए प्रभावी होगी. इस योजना के तहत 250 वाहनों के संचालन पर इस वित्तीय वर्ष (2023-24) में विभाग पर 24 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा.

    क्या है उद्देश्य

    राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के ऐसे दूर-दराज के क्षेत्र जहाँ से नागरिकों के लिए शहर या अन्य आवाजाही करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है या उन्हें कई किलोमीटर दूर चलकर वाहन पकड़ना पड़ता है. उन्हें सुलभ परिवहन की सुविधा प्रदान करना है. इससे राज्य के गरीब या जरूरतमंद नागरिकों को मोहर या प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए आसानी से वाहन प्राप्त हो सकेगा और इससे चिकिस्ता जरुरत के समय नागरिकों को अस्पताल या किसी अन्य कार्य के लिए या छात्रों को स्कूल एवं कॉलेज के के लिए कई किलोमीटर दूर चलकर गाड़ी पकड़ने की समस्या से राहत मिलेगी और वह अपने कीमती समय की बचत भी कर सकेंगे.

    मार्ग की अधिकतम दूरी 125 किमी होगी

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत मार्ग की अधिकतम दूरी 125 किलोमीटर होगी. योजना के तहत हल्के व मध्यम वाणिज्यिक चार पहिए वाहन, जिनमें हार्ड टॉप बॉडी व सॉफ्ट टॉप बॉडी हो, जिनका निर्माण मोटरवाहन अधिनियम 1988 के अनुसार 7 से 42 यात्रियों के बैठाने की क्षमता वाले सिर्फ नये खरीदे गये वाहनों को ही परमिट की सुविधा मिलेगी. योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थी, दिव्यांग, एचआइवी पॉजिटिव, विधवा व झारखंड आंदोलनकारी को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी

    ऐसे मिलेगी सब्सिडी

    33 से 42 सीट वाले वाहनों के लिए 18 रुपये/किमी, 25 से 32 सीट के लिए 14.50 रुपये/ किमी, 13 से 25 सीट के लिए 10.50 रुपये/ किमी और सात से 12 सीट के लिए 7.50 रुपये/किमी सब्सिडी दी जायेगी.

    इन्हें मिलेगी निःशुल्क परिवहन की सुविधा

    आपको बता दें इस योजना के अंतर्गत राज्य के बच्चे, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी,विधवा महिलाओं आदि को निःशुल्क परिवहन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी. इसके लिए योजना के माध्यम से वाहन चालकों को शामिल किया जाएगा जिसमे उन्हें रजिस्ट्रेशन पर टैक्स में छूट दी जाएगी.

    80 फीसदी लोन की व्यवस्था सरकार करेगी

    यदि कोई वाहन चालक 20 लाख रूपये की सवारी वाला वाहन खरीदते हैं, तो उन्हें सरकार द्वारा 4 लाख रूपये का मार्जिन मनी 80% लोन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी. यह लोन लाभार्थी को 5% ब्याज छूट पर 5 वर्षों के लिए दिया जाएगा. इसके साथ ही सरकार द्वारा मात्र. रुपये में ही निबंधन एवं रोड परमिट जारी किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को प्रोत्साहन मिल सकेगा और उन्हें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

    इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग, PM मोदी-राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग, PM मोदी-राहुल गांधी ने लोगों से की अपील
    Next Article धनबाद मंडल कारा में छापेमारी, धारदार चम्मच समेत कई सामान बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.