Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारत ने दिया करारा जवाब, मार गिराए कई सैनिक और आतंकवादी
    देश

    पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारत ने दिया करारा जवाब, मार गिराए कई सैनिक और आतंकवादी

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू। कुपवाड़ा व मेंढर में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारत ने करारा जवाब दिया है। तत्तापानी व कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों के कई लांचिंग पैड तबाह कर दिए हैं। कुपवाड़ा सेक्टर के सामने अथमुक्कम के सामने स्थित पाकिस्तानी ब्रिगेड मुख्यालय, एसएसजी केंद्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
    इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक व आतंकी मारे गए हैं। सेना को सूचना मिली थी कि लश्कर व जैश के आतंकी यहां एकत्र होकर घुसपैठ की योजना बना रहे थे। हालांकि इस नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    मेंढर में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारत ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी कब्जे वाले (पीओके) तत्तापानी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने तत्तापानी क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही दिन भर के लिए बंद कर दी।

    तीन दिन बाद गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सुबह करीब सवा सात बजे पाकिस्तानी सेना ने दबराज, नाड़मनकोट, चोई मनकोट, बलनोई और घानी आदि में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों में बंद हो गए।

    पकिस्तान ने करीब डेढ़ घंटे मोर्टार बरसाए। इसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। इस पर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी बंद कर दी। सूत्रों के अनुसार सेना की जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तानी कब्जे वाले तत्तापानी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है।

    एलओसी के पलांवला सेक्टर के केरी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह चार बजे गोलीबारी की। डेढ़ घंटे तक चली गोलीबारी में विशाल नाम का जवान घायल हो गया। घायल जवान को आनन-फानन में अखनूर सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। सेना ने गोलाबारी का माकूल जवाब दिया है।

    सूत्रों के मुताबिक धुंध का सहारा लेकर पाकिस्तान घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तानी सेना सुबह और दिन ढलने के बाद गोलाबारी कर रही है। दो दिन पहले घुसपैठ की कोशिश के दौरान ही पंजाब के होशियारपुर का जवान सुखविंदर सिंह शहीद हो गया था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएलएफआई सुप्रीमो ने जीएम हत्या में दोबारा जारी की प्रेस विज्ञप्ति कहा- निर्दोष को फंसा रही है हजारीबाग पुलिस, पूर्णिमा का कोई हाथ नहीं
    Next Article उत्तर भारत में ठंड का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    क्राइम

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.