Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»आज के टाइम में SIP बना पहली पसंद, पहले जानें फिर करें निवेश
    कारोबार

    आज के टाइम में SIP बना पहली पसंद, पहले जानें फिर करें निवेश

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023Updated:October 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vinita Choubey

    रांची : बचपन में आप लोगों ने भी साधारण ब्याज (simple interest) एवं चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) का चैप्टर जरुर पढ़ा होगा और यही लगता होगा कि इसकी हमारे जीवन में कोई उपयोगिता नहीं है, लेकिन यदि आपको शेयर बाजार से कमाना चाहते है तो आपको भी चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में जानना आवश्यक है. साधारण ब्याज निर्धारित रहता है और एक निर्धारित मूल्य पर ही मिलता है, जबकि चक्रवृद्धि ब्याज साधारण ब्याज पर मिलने वाला ब्याज है साथ ही यह मूलधन के समय के साथ बढ़ने पर बढ़ता रहता है.

    आइये समझते हैं एक उदहारण से

    यदि आपके पास 5000 रु. है और अगर उसे आपने किसी बैंक में 15% के साधारण ब्याज पर दिया है तो उस बैंक द्वारा आपको 750 रुपये सालाना या वार्षिक दिया जाएगा जो कुल 5750 रु. होगा और प्रति वर्ष बैंक द्वारा 750 रु. ही आपको ब्याज स्वरुप दिया जाएगा. और यदि आपके द्वारा बैंक में 5000 रु. चक्रवृद्धि ब्याज पर जमा किया जाता है तो आपको पहले वर्ष में 750 रु. ब्याज मिलेगा और कुल राशि उस 5750 रु. हो जाएगी. और अगले वर्ष आपको 5750 रु. पर ब्याज मिलेगा और इसी प्रकार आपका प्रत्येक वर्ष आपका मूलधन बढ़ता जाएगा और ब्याज भी.

    जानें SIP क्या है

    SIP (Systematic Investment Plan) यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक प्रकार का निवेश है, जिसमें निवेशक को एकमुश्त एवं छोटी राशि मासिक जमा करने की इजाजत होती है.

    कितनी राशि से SIP कर सकते हैं शुरू

    आप न्यूनतम 500 रु. महिना से SIP में निवेश कर सकते हैं. हालांकि इसमें मिलने वाले रिटर्न भी संतोषजनक नहीं लगता. इसलिए कम से कम 2000 रुपये प्रति माह निवेश करना चाहिए. SIP में जरिए म्यूचुअल फंड्स में डेली, मंथली, क्वाटरली निवेश करने का ऑप्शन है. पिछले कुछ वर्षों में जो फैक्ट्स सामने आए हैं उससे पता चलता है कि मंथली SIP के जरिए इन्वेस्ट करना अधिक अच्छा है.

    कैसे निवेश करें

    निवेश करने के लिए सबसे पहले आपको एक demat account खोलना होगा. आप zerodha, Groww. Angel One, 5 Paisa या अन्य किसी app को डाउनलोड कर demat account खोल कर SIP में निवेश कर सकते हैं.

    1 करोड़ बनाने के लिए महीने के कितने रूपये निवेश करना होगा?

    यदि आप 20 वर्षों के लिए 15% की दर से 6679 रु का निवेश करते हैं तो 20 वर्षों के बाद आप के पास 1,00,00,000 (1 करोड़) रूपये होंगे.

    यदि आप के पास भी कोई goal (लक्ष्य) है जैसे 10 लाख की कार खरीदनी हो या 50 लाख का मकान खरीदना हो तो आप निचे दिए गए sip calculator, sip return calculator लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं कि कितने रूपये आपको प्रतिमाह कितने वर्षों तक के लिए निवेश करने से आप वो राशि प्राप्त कर सकते हैं.

    https://groww.in/calculators/sip-calculator

    इसे भी पढ़ें: 31 को ओड़िशा के नए राज्यपाल की शपथ लेंगे रघुवर, आज दिल्ली रवानगी

    City News Compound Interest Current News Daily News investment Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Simple Interest Systematic Investment Plan Today's News आज की खबर करंट न्यूज चक्रवृद्धि ब्याज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर निवेश न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साधारण ब्याज सिटी न्यूज सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article31 को ओड़िशा के नए राज्यपाल की शपथ लेंगे रघुवर, आज दिल्ली रवानगी
    Next Article कर्नाटक में रफ्तार का कहर, पल भर में 12 जिन्दगियां हो गईं खत्म

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.