Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 3, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हिमांशु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में एक और अधिकारी पर गाज गिरने की संभावना दिख रही है. इस मामले में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर अब रडार पर है. डीएसपी के खिलाफ अब अनुशासनिक कार्रवाई को लेकर किसी भी समय निर्णय लिया जा सकता है. जमशेदपुर के सिटी एसपी की जांच रिपोर्ट पर यह निर्णय लिया गया है. इस रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने डीएसपी मनोज ठाकुर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई को लेकर पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की है.

    सिटी एसपी की जांच रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही का आरोप

    पुलिस सूत्रों की मानें तो जमशेदपुर के सिटी एसपी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में डीएसपी मनोज ठाकुर पर लापरवाही के आरोप हैं. इसमें लिखा गया है कि बिष्टुपुर में स्थिति बिगड़ने के बावजूद डीएसपी समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. ना ही घटना को लेकर उनकी ओर से कोई कदम उठाया गया. इसके अलावा जांच रिपोर्ट में भी खामियां लिखी गई है, जिससे प्रतीत होता है कि घटना के दिन डीएसपी की लापरवाही के कारण अपराधियों का हौसला बढ़ा और इतनी भी घटना को अंजाम देने में सफल हुए हैं.

    बार में हुआ था लफड़ा, फिर पुलिस की मौजूदगी में चापड़ से वार

    26 जून की रात हिमांशु सिंह अपने दोस्त के साथ बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार पहुंचे. इसी दौरान वहां कथित तौर पर महिलाओं से छेड़खानी को लेकर लफड़ा हो गया. हिमांशु और उनके साथी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहासुनी मारधाड़ में बदल गई. सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. हिमांशु और उनके साथी पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठ गये. इल्जाम है कि पुलिस की मौजूदगी में ही हमलावरों ने दोनों हिमांशु और उनके दोस्त को गाड़ी से बाहर खींच लिया और चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया. हिमांशु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. उनका साथी भी बुरी तरह जख्मी हो गया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सोमवार शाम हिमांशु सिंह जिंदगी की जंग हार गए. उनके साथी का इलाज अब भी टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है.

    हिमांशु सिंह की मौत की खबर फैलते ही जमशेदपुर में माहौल गर्म हो गया. सैकड़ों लोग बिष्टुपुर गोलचक्कर पर पहुंच गए. लोगों ने सड़क जाम कर दी, टायर जलाए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन छह घंटे से ज्यादा चला. लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद हिमांशु की जान बच सकती थी. विरोध प्रदर्शन के दौरान सिटी एसपी ललित मीणा की गाड़ी पर भी हमला हुआ, जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया. हालात बिगड़ते देख पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. उधर पुलिस विभाग की जांच में भी पेट्रोलिंग टीम की लापरवाही सामने आई. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एएसआई रतन कुमार दास, राजेश कुमार रंजन और कांस्टेबल मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

    मामले में डबल डाउन बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हिमांशु के पिता अरविंद सिंह के बयान पर दर्ज एफआईआर में कई अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है. पुलिस ने सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

    बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने भी मंगलवार देर रात बड़ा फैसला लिया. जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया गया. दोनों को रांची स्थित मपलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है. साथ ही सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक, कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और कोल्हान प्रमंडल के कमिश्नर को जमशेदपुर में कैंप कर पूरे मामले की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया.

    Also Read : जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    Another officer could face the axe in the Himanshu Singh murder case; find out who it is... जानें कौन है वो... हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद
    Next Article नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.