Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में कुशवाहा का आमरण अनशन
    बिहार

    बिहार : केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में कुशवाहा का आमरण अनशन

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुस्ती पर सवाल उठाया और कहा कि इसके विरोध में वह 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कुशवाहा ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इस मामले को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री श्री कुमार को इस वर्ष 19 सितंबर को पत्र लिखा था लेकिन अब तक इस पर पहल नहीं हो सकी है। 19 सितंबर को केंद्रीय मंत्री की तरफ से मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र की प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री दिखाए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया।

    श्री कुशवाहा ने कहा कि जब वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र की पिछली सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री के पद पर थे तभी बिहार में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में केंद्र सरकार ने 13 केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया था लेकिन इसके एक वर्ष से अधिक गुजर जाने के बावजूद अब तक भूमि और भवन जैसी सुविधाएं नीतीश सरकार की तरफ से मुहैया नहीं कराई जा रही है।

    रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पोखरियाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में केंद्रीय विद्यालय नवादा, केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद समेत 13 केंद्रीय विद्यालयों के खोले जाने की चर्चा करते हुए भूमि एवं भवन से संबंधी औपचारिकताएं राज्य सरकार की तरफ से जल्द पूरा कराने को कहा गया था।

    श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार की सुस्ती के खिलाफ वह 26 नवंबर से आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय विद्यालय खोलने की राह में बाधा बनकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक वह बाधा दूर नहीं हो जाती वह अनशन पर डटे रहेंगे।

    Bihar jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड : भाजपा की चौथी सूची में भी सरयू राय का नाम नहीं, दो सीटों के लिए सरयू ने खरीदा नामांकन पत्र, रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव !
    Next Article बिहार : विधायक अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.