Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बक्सर में दर्दनाक हादसा, झंडोत्तोलन के दौरान पाइप में करंट आने से एक बच्चे की मौत, 3 छात्र घायल
    बिहार

    बक्सर में दर्दनाक हादसा, झंडोत्तोलन के दौरान पाइप में करंट आने से एक बच्चे की मौत, 3 छात्र घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बक्सर: गणतंत्र दिवस उत्सव के बीच बिहार के बक्सर जिले से एक खबर सामने आई है. जिले के एक सरकारी स्कूल में झंडोत्तोलन के दौरान झंडे के पाइप में करंट आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, 3 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर प्राथमिक विद्यालय की है. सभी घायलों का सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

    नाथपुर प्राथमिक विद्यालय में झंडा फहराने के दौरान झंडा का पाइप खड़ा कर रहे 4 बच्चे 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार के चपेट में आ गए. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिले के सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया है. राज्य सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला और कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम सदर अस्पताल में पहुंचे और सभी घायल बच्चों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की.

    इस दौरान कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि, स्कूल प्रबंधन और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है. सभी दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.वहीं, परिजनों ने बताया कि, स्कूल प्रबंधन के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों से लोहे का पाइप खड़ा कराया जा रहा था. छोटे-छोटे बच्चे पाइप को संभाल नहीं पाए और लोहे का पाइप 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया. जिसमें एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. राज्य सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा कि, सभी दोषियों पर राज्य सरकार कठोर से कठोर कार्रवाई करे.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में फहराया तिरंगा,कहा- हमारी सरकार लोकतंत्र बचाने के लिए कर रही काम
    Next Article सड़क के बीचोबीच कार और बाइक में टक्कर, मोटरसाइकिल जलकर राख, एक युवक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.