Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क के बीचोबीच कार और बाइक में टक्कर, मोटरसाइकिल जलकर राख, एक युवक की मौत
    झारखंड

    सड़क के बीचोबीच कार और बाइक में टक्कर, मोटरसाइकिल जलकर राख, एक युवक की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना बगोदर थाना अंतर्गत तिरला मोड़ में नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात हुई। बताया जा रहा है कि सड़क के बीचोबीच कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक जल कर राख हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।

    घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल पैदा हो गया। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के दुधपनिया निवासी 25 वर्षीय अमीरूदीन अंसारी के रूप में हुई। बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर बगोदर के तिरला गांव में स्थित अपनी ससुराल आया था। ससुराल से किसी काम से तिरला मोड़ जा रहा था।

    इसी बीच अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट आई। घटना के बाद कार को छोड़कर चालक एवं वाहन में सवार दूसरे लोग फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर GT रोड पर प्रदर्शन करने उतर गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची टीम लोगों को समझाने में जुटी रही।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबक्सर में दर्दनाक हादसा, झंडोत्तोलन के दौरान पाइप में करंट आने से एक बच्चे की मौत, 3 छात्र घायल
    Next Article अवैध कोयले के खनन में पांच लोग मलबे में दबे, चार की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.