Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 8, 2026Updated:August 9, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का आगाज रविवार से मोरहाबादी मैदान में होगा. महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग वंदना दादेल ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मंच, विभिन्न विभागों और संस्थाओं के स्टॉल, पार्किंग क्षेत्र समेत आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए.

    वीवीआईपी मूवमेंट से लेकर भीड़ प्रबंधन तक की समीक्षा

    अपर मुख्य सचिव ने महोत्सव के दौरान वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल, बिजली आपूर्ति, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बड़ी संख्या में आने वाले आगंतुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत रखने का निर्देश दिया.

    उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए.

    आदिवासी संस्कृति और विरासत को मिलेगा मंच

    वंदना दादेल ने कहा कि आदिवासी महोत्सव झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने सभी विभागों को गंभीरता और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने को कहा.

    निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक आनंद, टीआरआई निदेशक आलोक एस. कच्छप समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद रहे.

    आदिवासी आदिवासी महोत्सव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग
    Next Article JPSC-JSSC विवाद: 3 JPSC परीक्षाएं रद्द, CGL की हाईलेवल जांच, TDPL की पूरी कुंडली खंगालेगी ED-CID

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.