Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»Dev Anand Death Anniversary: देव आनंद ने किया था इस ऐतिहासिक फैसले का विरोध, जानें पूरा किस्सा
    मनोरंजन

    Dev Anand Death Anniversary: देव आनंद ने किया था इस ऐतिहासिक फैसले का विरोध, जानें पूरा किस्सा

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2021Updated:December 3, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार देव आनंद की आज 10वीं पुण्यतिथि है. देव साहब का 3 दिसंबर को लंदन में इलाज के दौरान निधन हुआ था. देव आनंद का स्टाइल और अंदाज सबसे निराला था. उनकी हैंडसमनेस के आज भी चर्चे हैं. उनका लहराकर चलना लड़कियों को दिवाना बना देता था. देव साहब अपने काम से बहुत प्यार करते थे, जो उनकी फिल्मों साफ देखने को मिलता था. देव साहब की फिल्मों के साथ राजनीति में भी दिलचस्पी थी.

    देव आनंद का जन्म पंजाब के शकरगढ़ में 26 सिंतबर 1923 को हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है. देव आनंद के पिता का नाम पिशोरीलाल आनंद था, जो पेशे से एक वकील थे. देव आनंद का पूरा नाम ‘धर्मदेव पिशोरीलाल आनंद’ था. बाद में उन्होंने बदलकर अपना नाम देव आनंद रख लिया. देव ने अपनी पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी से पूरी की और कॉलेज की पढ़ाई लाहौर गवर्नमेंट कॉलेज से की थी. देव आनंद चार भाई और एक बहन थी. 1940 में ही देव आनंद का परिवार लाहौर से मुंबई आ गया था.

    इस फिल्म से किया करियर स्टार्ट

    देव साहब ने भारत को आजादी मिलने से पहले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर ली थी. देव की पहली फिल्म ‘हम एक हैं’ 1946 में रिलीज हुई थी. इसके बाद देव साहब फिल्म ‘मोहन’ (1947) और ‘आगे बढ़ो’ (1947) में नजर आए थे.

    इंदिरा गांधी के इस फैसले का किया था विरोध

    देव साहब के चेहरे पर ही नहीं, बल्कि आंखों में भी मुस्कान नजर आती थी. देव फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी दिलचस्पी रखते थे. देव साहब ने खुद अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी. 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी, जिसका विरोध कुछ फिल्मी हस्तियों ने भी किया था, जिसमें देव साहब का नाम भी शामिल था.

    देव आनंद की अधूरी लव स्टोरी

    देव साहब और सुरैया के प्यार के चर्चे पूरे सिनेमा जगत में थे. सुरैया के परिवार ने देव और सुरैया के प्यार को कभी हरी झंडी नहीं दी. सुरैया की नानी ने देव को सुरैया से दूर रहने की नसीहत दे डाली थी और दोनों को ही अपने प्यार की कुर्बानी देनी पड़ी. ऐसे में देव का पहला प्यार हमेशा के लिए अधूरा रह गया.

    देव साहब को सम्मान

    देव आनंद को हिंदी सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए साल 2002 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. साल 2001 में देव साहब को पद्मश्री से नवाजा गया. बता दें, साल 2011 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन लंदन में हुआ था, जब यह बुरी खबर देश में आई तो उनके चाहनवालों को बड़ा सदमा लगा था.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में CBI की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले में सुनवाई, लालू ने कहा – वो इस घोटाले में शामिल नहीं थे
    Next Article धनबाद में बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई नोक झोंक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.