Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई नोक झोंक
    झारखंड

    धनबाद में बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई नोक झोंक

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: एक श्रद्धांजलि सभा में जमकर बीजेपी कांग्रेस समर्थकों में नोक झोंक हुई. जिले के बलियापुर में किसान मजदूर नेता स्वर्गीय राजू महतो का 17वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रधांजलि सभा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो और भाजपा समर्थको में आचनक नोक झोंक हो गई. श्रद्धांजलि सभा में मंच से जलेश्वर महतो भाषण दे रहे थे.

    इस दौरान वो बीजेपी की केंद्र सरकार की आलोचना करने लगे. फिर क्या था बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा शुरु हो गया.जलेश्वर महतो कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने लगे. केंद्र की भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर जिम्मेदार ठहराया. जिसके बाद भाजपा समर्थक लोग भड़क गए.

    जिसके बाद भाजपा समर्थक मंच के सामने आकर हंगामा करने लगे. कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो समर्थक भी मंच के सामने पहंच गए. सभा के बीच में ही भाजपा समर्थकों ने कहा कि यह श्रधांजलि सभा मंच है. राजनीतिक मंच नहीं है. ऐसे भाषणबाजी मंच पर करना सही नहीं है. केंद्र की भाजपा की सरकार को जनता ने बहुमत से चुना है. आज पीएम नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों के प्रधानमंत्री हैं.

    दोनों पार्टी के समर्थकों में जमकर नोक झोंक हुई. मौके पर स्थिति दोनों ओर से भिड़ंत का हो गया. हालांकि कुछ बुद्धिजीवी लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ. जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम फिर से शुरू हो पाया. बलियापुर भागारामपुर मोड़ में किसान नेता स्मृति स्थल के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी जलेश्वर महतो और सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी रही.

    वहीं, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों से सवाल किया जाता है. आज बेरोजगारी बढ़ी है. भाजपा के चुनावी वादे को पूरा नहीं किया गया है. अगर सच बोलना गुनाह है तो वह गुनाह करते रहेंगे. समाजसेवी जगदीश रवानी ने कहा कि स्वतंत्र पक्ष विपक्ष लोकतंत्र की जीत है. बीजेपी कांग्रेस समर्थकों में नोक झोंक के सवाल पर कहा कि विपक्ष का काम सवाल करना है. यह करना कोई गलत नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDev Anand Death Anniversary: देव आनंद ने किया था इस ऐतिहासिक फैसले का विरोध, जानें पूरा किस्सा
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन पश्चिमी सिंहभूम दौरा पर वीर शहीद पोटो हो की धरा पर पहुंचे, आठ करोड़ की योजनाओं की सौगात दी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.