Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 10:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना: साढ़े तीन साल बाद बिहार पहुंचे लालू, कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, हरी टोपियों से पटा पटना
    बिहार

    पटना: साढ़े तीन साल बाद बिहार पहुंचे लालू, कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, हरी टोपियों से पटा पटना

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : लगभग साढ़े 3 साल बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे हैं. पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ दिल्ली से आईं हैं.

    एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. लालू यादव के पटना आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल दिखा. कार्यकर्ता लालू यादव के स्वागत के लिए उत्साहित दिखे.

    एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही. लालू जैसे ही बाहर आए कार्यकर्ताओं ने लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाए और फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया. बता दें कि पिछले दिनों लालू यादव ने एक वीडियो संदेश में राजद कार्यकर्ताओं से कहा था कि सभी हरे रंग का गमछा रखें और हरी टोपी पहनें.

    कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर लालू के निर्देश का पालन करते दिखे. सभी ने हरे रंग का गमछा और हरी टोपी पहन रखी थी. लालू यादव ने भी हरा गमछा और हरी टोपी पहनी थी. उन्होंने दिखाया कि जो कार्यकर्ताओं के लिए कहा उसका पालन खुद भी कर रहे हैं.

    चाहे पार्टी दफ्तर हो या फिर राबड़ी आवास या एयरपोर्ट, सभी जगह कार्यकर्ता जुटे रहे. राजद नेताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर पटना के तमाम सड़कों पर लालू यादव के अभिनंदन को लेकर बैनर-पोस्टर लगाए हैं. पार्टी दफ्तर के मुख्य गेट पर लालू यादव के पटना आगमन पर स्वागत अभिनंदन का बैनर लगाया गया है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत 4 घायल, मृतक प्रिंसिपल के साथ जा रहा था कॉलेज देखने
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन ने रिसालदार बाबा की दरगाह पर चढ़ायी चादर, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार का तोहफा : महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

    August 8, 2025
    क्राइम

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025
    बिहार

    अदाणी पावर बिहार में लगायेगा 2,400 मेगावाट का नया ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट, मिली मंजूरी

    August 7, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    August 8, 2025

    रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार का तोहफा : महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

    August 8, 2025

    JPSC ने HC को दिलाया भरोसा, दो महीने में शुरू हो जाएगी नियुक्ति प्रक्रिया

    August 8, 2025

    जमशेदपुर के पास NH-18 पर दो ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

    August 8, 2025

    झारखंड JSSC भाषा शिक्षक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 1059 अभ्यर्थी सफल

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.