Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या आंखों में आंसू लिए राबड़ी के घर से निकलीं, जाने आखिर क्या है मामला….
    बिहार

    तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या आंखों में आंसू लिए राबड़ी के घर से निकलीं, जाने आखिर क्या है मामला….

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय शुक्रवार को अचानक राबड़ी देवी के सरकारी आवास से रोते हुए बाहर निकलीं और अपने मायके चली गईं। ऐश्वर्या के लिए उनके पिता चंद्रिका राय ने गाड़ी भिजवाई थी, जो आवास के बाहर सड़क पर ही खड़ी हुई थी। ऐश्वर्या इसी गाड़ी में बैठकर अपने मायके चली गईं। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव की तरफ से तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने के बावजूद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय अपने मायके नहीं गईं थी और राबड़ी देवी के साथ उनके सरकारी आवास में ही रहती थीं।
    राबड़ी देवी के घर से ऐश्वर्या के बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या राय अचानक राबड़ी देवी के घर से बाहर निकलती हैं और सड़क पर खड़ी गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय रोती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में ऐश्वर्या के साथ राबड़ी देवी या उनके परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आ रहा है। आसपास केवल सरकारी सुरक्षाकर्मी ही नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या चुपचाप घर से निकलती हैं और गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं।
    आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी पटना के फैमिली कोर्ट में दाखिल की हुई है और मामला अदालत में चल रहा है। तलाक की अर्जी डालने के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा था, ‘शादी के बाद से मैं घुट-घुटकर जी रहा हूं। घुट-घुट के जीने से तो कोई फायदा है नहीं। मैं अब इस रिश्ते में और नहीं रह सकता। राजनीतिक फायदा लेने के लिए उनकी शादी कराई गई थी। मेरी पत्नी मुझे मेरे भाई तेजस्वी से लड़वाना चाहती थीं।’ हालांकि मामले को लेकर ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया था।
    कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप यादव वृंदावन चले गए थे और काफी दिनों तक वहीं रहे। हालांकि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रताप नहीं माने। वहीं ऐश्वर्या के परिवार ने भी दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन मामले का हल नहीं निकला। इसके बाद तेज प्रताप की बहन मीसा भारती और उनके जीजा ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े रहे।
    मामले की सुनवाई के दौरान तेज प्रताप यादव के वकील ने कहा था कि हमारी पूरी कोशिश है कि इस शादी को बचा लिया जाए। वहीं, तेजप्रताप और ऐश्वर्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा था कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों ही बालिग हैं और अपने जीवन को लेकर निर्णय लेने में सक्षम हैं। वो दोनों ज्यादा बेहतर इस बात को जानते हैं कि उनके लिए क्या सही है। किसी के निजी जीवन के मामलों को इस तरह सार्वजनिक तौर पर नहीं उठाना चाहिए। अगर किसी के निजी मामलों को सार्वजनिक किया जाएगा तो देश के कई शीर्ष राजनेता मुश्किल में पड़ जाएंगे।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने कहा, सोशल मीडिया प्रोफाइल को आधार से जोड़ने पर जल्द फैसला लेने की जरूरत
    Next Article मजदूर ही है असली शिल्पकार : मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    झारखंड

    विकेन्द्रित उत्पादन से बदलेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का चेहरा: कल्पना सोरेन

    May 20, 2026
    झारखंड

    रांची में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, बिजली टावर पर चढ़ युवक ने की आत्महत्या

    May 20, 2026
    झारखंड

    अब बिजली बिल से लेकर ट्रांसफॉर्मर तक की शिकायत होगी आसान, JBVNL ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

    May 20, 2026
    Latest Posts

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    May 20, 2026

    हजारीबाग को जाम से मिलेगी राहत, 107 करोड़ की 9.8 KM सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

    May 20, 2026

    रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

    May 20, 2026

    रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.