Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»तालिबान से बातचीत फेल रही तो मांग सकते हैं भारतीय सेना से मदद- अफगानिस्‍तान के राजदूत
    देश

    तालिबान से बातचीत फेल रही तो मांग सकते हैं भारतीय सेना से मदद- अफगानिस्‍तान के राजदूत

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली. अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सेना के लौटने के बाद से वहां के अधिकांश इलाकों में फिर से तालिबान ने कब्‍जा जमा लिया है. ऐसे में पूरे देश में हालात चिंताजनक हैं. इस बीच भारत में अफगानिस्‍तान के राजदूत ने कहा है कि भविष्‍य में अगर तालिबान से वार्ता विफल रहती है तो उनका देश भारतीय सेना से मदद मांग सकता है. हालांकि उन्‍होंने यह भी साफ किया है कि यह मदद सेना को अफगानिस्‍तान बुलाने के रूप में नहीं बल्कि ट्रेनिंग और तकनीकी सहायता के रूप में ली जाएगी.

    इस समय तालिबान ने अफगानिस्‍तान के अधिकांश इलाकों पर कब्‍जा करना शुरू कर दिया है. ऐसे में सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है. हालांकि माना जाता है कि दोहा में हो रही शांति वार्ता काफी हद तक विफल हो गई है और तालिबान अब पूरी तरह से सैन्य जीत के लिए तैयार है.

    अफगानिस्‍तान के राजदूत फरीद मामुंदज़े ने मीडिया से कहा है, ‘अगर हम तालिबान के साथ शांति प्रक्रिया में सफल नहीं होते हैं, तो हो सकता है कि हम भारतीय सेना की मदद मांगें.’ वह चाहते हैं कि भारत में उनके पायलटों को ट्रेनिंग दी जाए.

    उनका कहना है कि भारत ने भी फिर से दो प्रमुख मामलों में हमारी मदद की है. भारत ने हमारे कैडेट के लिए सैन्य प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्रदान करने में मदद की है. नागरिक मोर्चे पर उन्होंने भारत द्वारा दी की जाने वाली 1,000 वार्षिक स्‍कॉलरशिप, भारत में पढ़ रहे करीब 20000 अफगान छात्रों की मदद, नई अफगान संसद के निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के अलावा बांधों के निर्माण के बारे में बताया.

    राजदूत ने कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति बहुत गंभीर और समस्याग्रस्त है. सरकारी बल सक्रिय रूप से 376 जिलों में से 150 में तालिबान से लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए देश का एक-तिहाई हिस्सा सक्रिय लड़ाई में है. अकेले अप्रैल 2021 से देश में दो लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जिसमें करीब 4,000 लोग मारे गए हैं.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्ट्रेस कम करने के लिए पिएं कैमोमाइल टी, इम्यूनिटी से भी जुड़ा है कनेक्शन
    Next Article रमेश बैस ने झारखंड के 10वें राज्‍यपाल के रूप में ली शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.