पलामू। जिले में अफीम पोस्ता की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए पलामू पुलिस ने ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. मंगलवार, 24 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी थाना क्षेत्र के आबून गांव में आयोजित इस अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर अवैध खेती से दूर रहने की अपील की गई.
अभियान में लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पांकी के अंचलाधिकारी और स्थानीय मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान ग्रामीणों को अफीम पोस्ता की अवैध खेती के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई.
नशामुक्त समाज के लिए सहयोग की अपील
पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफीम पोस्ता की अवैध खेती नहीं करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की. साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि वे अपने आसपास अवैध मादक पदार्थों की खेती या कारोबार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें.
पलामू पुलिस ने आम लोगों से अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार के खिलाफ आगे आने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.
Also Read : झारखंड : शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग को भगाया, यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार
No comments yet. Be the first to comment!