Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»मां और 7 वर्षीय बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं, सूचना देने वाले को इनाम
    Uncategorized

    मां और 7 वर्षीय बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं, सूचना देने वाले को इनाम

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड प्रखंड अंतर्गत कलाझरिया मदनकट्टा गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने 7 वर्षीय मासूम बेटे के साथ बीते 21 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी माँ-बेटे का कोई अता-पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    क्या है पूरा मामला

    लापता महिला के पति सुजीत तुरी ने करमाटांड थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी और बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पूनासी निवासी अनिल तुरी पर अपहरण करने या बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पति ने अपने पड़ोसी पंकज तुरी की भूमिका पर भी संदेह जताया है, क्योंकि आरोप है कि अनिल का पंकज के घर आना-जाना लगा रहता था। परिजनों के अनुसार, महिला और अनिल के बीच फोन पर बातचीत को लेकर घर में पहले भी विवाद हो चुका था।

    शादी समारोह के दौरान हुई घटना

    बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को गांव में एक शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें परिवार के सभी सदस्य और ग्रामीण व्यस्त थे। इसी भीड़भाड़ और व्यस्तता का फायदा उठाकर महिला बच्चे को लेकर घर से निकल गई। महिला के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। माँ के अचानक गायब हो जाने के बाद घर में चूल्हा तक नहीं जला है।

    इनाम की घोषणा और संपर्क सूत्र

    घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। ऐसे में परिजनों ने आम जनता से मदद की अपील की है। लापता महिला ने घर से निकलते समय पीले रंग की साड़ी पहनी थी। परिजनों ने सूचना देने वाले के लिए 11,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 6354045686, 6204064740, 9060431948। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

    Jamtara latest updates. jharkhand crime news Jharkhand police Karamtand incident Missing mother and son Missing person alert इनाम की घोषणा। Jamtara News करमाटांड लापता मामला जामताड़ा न्यूज जामताड़ा पुलिस झारखंड क्राइम न्यूज माँ-बेटे लापता लापता महिला की तलाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंस्टाग्राम चलाने पर नानी ने लगाई फटकार तो किशोरी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
    Next Article शादी समारोह बना रणक्षेत्र: वरमाला को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, चार बाराती घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    झारखंड

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    क्राइम

    गर्लफ्रेंड से मिलने देवघर जा रहा था युवक, तोपचांची में बदमाशों ने मारी गोली

    June 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.