Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शादी समारोह बना रणक्षेत्र: वरमाला को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, चार बाराती घायल
    झारखंड

    शादी समारोह बना रणक्षेत्र: वरमाला को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, चार बाराती घायल

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरहबाद गांव में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब लड़की और लड़का पक्ष के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें लाठी-डंडों के इस्तेमाल से चार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गप्पई गांव से बारात जमुआ के बेरहबाद गांव पहुंची थी. बारात का स्वागत सत्कार हुआ और सब कुछ सामान्य चल रहा था. जैसे ही वरमाला (जयमाला) की रस्म की तैयारी शुरू हुई, लड़की पक्ष की ओर से एक शर्त रखी गई कि स्टेज पर दूल्हे के साथ केवल पांच लोग ही आ सकते हैं. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे.

    घायलों की पहचान और इलाज

    इस मारपीट की घटना में चार बाराती बुरी तरह जख्मी हुए हैं. घायलों की पहचान कमल दास (35 वर्ष), कारु दास (24 वर्ष), दलेश्वर दास (21 वर्ष) और सनोज कुमार दास (29 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी घायल मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गप्पई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के बाद तुरंत परिजन उन्हें बाइक से गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    समारोह में बना तनाव का माहौल

    इस अप्रत्याशित घटना के बाद शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया. मारपीट के कारण कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और लंबे समय तक वहां तनाव की स्थिति बनी रही. फिलहाल घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

    Fight in wedding ceremony Giridih Sadar Hospital Injured baraatis Jamua police station jharkhand crime news Wedding brawl Giridih गिरिडीह न्यूज गिरिडीह सदर अस्पताल जमुआ थाना झारखंड क्राइम बाराती घायल वरमाला विवाद। Giridih news शादी में मारपीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां और 7 वर्षीय बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं, सूचना देने वाले को इनाम
    Next Article बोकारो एयरपोर्ट पर छिड़ी राजनीतिक रार: सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, अफवाहों को बताया आधारहीन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.