Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बंगाल चुनाव : 152 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 78% मतदान, वोटिंग जारी
    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 152 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 78% मतदान, वोटिंग जारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2026Updated:April 23, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंगाल चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     West Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को जारी है। इस चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस चरण में करीब 3 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनावी मैदान में कुल 1,478 उम्मीदवार हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है।

    44 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

    राज्य में कुल 44,376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से लगभग 3,000 सहायक बूथ शामिल हैं। वहीं 5,444 बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है और 207 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 7,384 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोपहर 3 बजे तक औसतन 78% से अधिक मतदान दर्ज किया गया है, जो अब तक के चुनाव में काफी उत्साहपूर्ण भागीदारी को दर्शाता है।

    जिलों में दिखा अलग-अलग रुझान

    मतदान प्रतिशत में जिलों के हिसाब से भी बड़ा अंतर देखने को मिला –

    जिलामतदान प्रतिशत
    दक्षिण दिनाजपुर81.49%
    पश्चिम मेदिनीपुर81.07%
    झारग्राम81.04%
    बीरभूम80.22%
    बांकुरा79.88%
    मुर्शिदाबाद79.72%
    कूचबिहार79.26%
    पूर्व मेदिनीपुर78.94%
    जलपाईगुड़ी78.92%
    अलीपुरद्वार77.53%
    उत्तर दिनाजपुर77.32%
    दार्जिलिंग76.54%
    मालदा76.22%
    पुरुलिया75.97%
    पश्चिम बर्द्धमान75.44%
    कालिम्पोंग74.07%

    टीएमसी और बीजेपी में सीधा मुकाबला

    इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। दोनों दलों ने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में अपनी ताकत झोंकी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण का मतदान अगले बुधवार को होगा। सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

    Also Read : हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

    152 Assembly Seats 3 PM Voting Percentage 78 Percent Voting Breaking Election News Election Commission India Election Live Updates election news India Polling Update Bengal Sensitive Booths Bengal TMC vs BJP Voter Turnout West Bengal election 2026 West Bengal First Phase Voting West Bengal News Live West Bengal Voting
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस्लामाबाद का सन्नाटा: 11 दिनों से थमी राजधानी, ईरान-अमेरिका के खेल में पिस रही पाकिस्तानी अवाम
    Next Article  6 दिन के लिए शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, ऐतिहासिक भवन में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.