Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश» 6 दिन के लिए शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, ऐतिहासिक भवन में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू
    देश

     6 दिन के लिए शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, ऐतिहासिक भवन में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 23, 2026Updated:April 23, 2026No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    द्रौपदी मुर्मू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश के शिमला प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान 6 दिनों के लिए राष्ट्रपति सचिवालय का कामकाज भी शिमला से ही संचालित होगा। यानी एक तरह से राष्ट्रपति कार्यालय दिल्ली से शिमला शिफ्ट हो जाएगा। इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    175 साल पुरानी इमारत में रहेंगी राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति का यह प्रवास राष्ट्रपति निवास मशोबरा में होगा, जो शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है। यह भवन करीब 175 साल पुराना है और पहले इसे “द रिट्रीट” के नाम से जाना जाता था। इस इमारत का निर्माण पारंपरिक धज्जी शैली में हुआ है, जिसमें लकड़ी और मिट्टी का उपयोग किया गया है। खास बात यह है कि इस तरह की इमारतें भूकंप के झटकों को भी सहन कर लेती हैं और मौसम के अनुसार अंदर का तापमान संतुलित रहता है।

    सुंदर बागीचे और ट्यूलिप गार्डन है आकर्षण

    मशोबरा स्थित इस राष्ट्रपति निवास में कई आकर्षण मौजूद हैं। यहां 300 से अधिक सेब के पेड़ों वाला बागीचा है, जिसमें विदेशी किस्में भी शामिल हैं। इसके अलावा यहां खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन भी है, जिसका उद्घाटन स्वयं राष्ट्रपति ने कुछ साल पहले किया था। चारों ओर हरियाली और पहाड़ों का 360 डिग्री दृश्य इस स्थान को खास बनाता है।

    पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए फिलहाल इस परिसर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब यह 3 मई से दोबारा आम लोगों के लिए खोला जाएगा। बता दें कि कुछ साल पहले ही इस ऐतिहासिक भवन को आम जनता के लिए खोला गया था, जहां लोग टिकट लेकर घूमने आ सकते हैं।

    इस दौरान राष्ट्रपति के सभी जरूरी कामकाज और फाइलें भी शिमला लाई जाएंगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए।

    Also Read : यूपी विधानसभा चुनाव 2027: योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी भाजपा, नितिन नवीन ने किया साफ

    Current News Johar Live Latest news President Droupadi Murmu Shimla Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल चुनाव : 152 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 78% मतदान, वोटिंग जारी
    Next Article रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में मेटल शीट लदा ट्रक पलटा, 2 घंटे तक बंद रहा हाईवे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.