Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में 74 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया, अब जब्त होंगी गाड़ियां
    झारखंड

    रांची में 74 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया, अब जब्त होंगी गाड़ियां

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 19, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रैफिक नियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब इसका असर साफ दिखने लगा है। साल 2025 में शहर में कुल 84 करोड़ रुपये का ट्रैफिक चालान काटा गया, लेकिन इसमें से सिर्फ करीब 10 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं। बाकी लगभग 70 करोड़ रुपये अब भी बकाया हैं। ऐसे में ट्रैफिक विभाग अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। जल्द ही बकायेदारों के वाहनों को जब्त किया जाएगा।

    बकाया राशि करोड़ों में पहुंची

    रांची में दोपहिया से लेकर चारपहिया और कमर्शियल वाहनों तक, सभी कैटेगरी के चालकों ने नियम तोड़े हैं। खासकर बाइक चालकों में नियम तोड़ने की आदत ज्यादा देखने को मिल रही है। बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में चलने जैसी लापरवाही आम बात हो गई है। यही वजह है कि चालान की बकाया राशि करोड़ों में पहुंच गई है।

    नोटिस के बाद होगी सख्त कार्रवाई

    ट्रैफिक पुलिस अब बकायेदारों पर शिकंजा कसने जा रही है। सबसे पहले ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जाएगा और उन्हें तय समय के अंदर चालान जमा करने का मौका दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया, तो सीधे वाहन जब्त करने की कार्रवाई होगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी है।

    सड़कों पर बढ़ेगी चेकिंग

    अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर में ट्रैफिक चेकिंग और तेज होगी। खासकर उन इलाकों पर फोकस रहेगा जहां नियमों का उल्लंघन ज्यादा होता है। बकाया चालान वाले वाहनों की पहचान कर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।

    ऑनलाइन सुविधा के बावजूद लापरवाही

    ट्रैफिक विभाग ने चालान भरने के लिए ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट की सुविधा दी है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बावजूद ज्यादातर लोग समय पर चालान जमा नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया आसान होने के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।

    जागरूकता अभियान भी जारी

    सिर्फ सख्ती ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करने में भी लगी है। स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर अभियान चलाकर नियमों की जानकारी दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे नियमों का पालन करें और समय पर चालान जमा करें।

    महीनेवार जमा चालान राशि (2025)

    • जनवरी: 12,66,125
    • फरवरी: 5,98,510
    • मार्च: 6,42,205
    • अप्रैल: 3,85,060
    • मई: 5,39,460
    • जून: 9,35,835
    • जुलाई: 1,16,175
    • अगस्त: 11,99,515
    • सितंबर: 11,07,795
    • अक्टूबर: 9,59,835
    • नवंबर: 9,46,455
    • दिसंबर: 11,78,560

    क्या बोले ट्रैफिक एसपी

    रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने साफ कहा है कि जुर्माना वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले बकायेदारों को नोटिस दिया जाएगा, लेकिन अगर इसके बाद भी चालान जमा नहीं हुआ तो वाहन जब्त करने से पीछे नहीं हटेंगे।

    Also Read : नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    helmet rule violation Jharkhand news Latest news Latest Ranchi News Online Challan Payment pending challan Ranchi Ranchi Police Ranchi traffic challan Ranchi traffic news Road Safety India Today News traffic checking Ranchi traffic rule violation Traffic SP Rakesh Singh Trending News vehicle challan 2025 vehicle seizure Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.