Ranchi : रांची में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार चौकसी बरत रही है। कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के तहत 18 अप्रैल 2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची ने एक सराहनीय कार्रवाई की। रात के समय रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान ट्रेन नंबर 18622 में एक संदिग्ध व्यक्ति पर जवानों की नजर पड़ी। शक होने पर उसे रोका गया और उसके बैग की जांच की गई।
बैग से निकली 17 बोतल अवैध शराब
तलाशी के दौरान बैग से कुल 17 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इनकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,600 बताई जा रही है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रंजीत कुमार (36 वर्ष), निवासी धनबाद बताया। वह शराब से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। बाद में उसने स्वीकार किया कि वह इस शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहा था।
आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त
आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूरी शराब को जब्त कर लिया। सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल आरोपी को सुरक्षित हिरासत में रखा गया है। 19 अप्रैल 2026 को उसे आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया जाएगा।
Also Read : रांची में 74 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया, अब जब्त होंगी गाड़ियां


