Ranchi : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने रेलवे में टेक्नीशियन के 6365 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका
रेलवे ने देशभर में टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। कुल 6365 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही रिक्त पदों का डेटा जुटाने का काम तेजी से चल रहा है। सभी रेलवे जोनों और प्रोडक्शन यूनिट्स को खाली पदों की पूरी जानकारी एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
39 कैटेगरी में हो सकती है भर्ती
सूत्रों के अनुसार टेक्नीशियन पदों के लिए करीब 39 अलग-अलग कैटेगरी में भर्ती की जाएगी। इसके बाद विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के पद शामिल होंगे।
पारदर्शी तरीके से होगी चयन प्रक्रिया
रेलवे इस भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी और सरल तरीके से पूरा करना चाहता है। सभी पदों को एक साथ शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल फिटनेस और तकनीकी मानकों के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग रेलवे जोनों में की जाएगी।
तकनीकी विभागों में कर्मचारियों की कमी होगी दूर
लंबे समय से रेलवे के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग विभागों में तकनीकी कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी। इस भर्ती से रेलवे संचालन और व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कई जोनों में बड़ी संख्या में वैकेंसी
रेलवे के आंकड़ों के अनुसार कई जोनों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। इनमें उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे सहित कई जोन शामिल हैं, जहां सैकड़ों पद खाली हैं।
ALP भर्ती भी जल्द
रेलवे ने इससे पहले असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस भी जारी किया था। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है।
Also Read : RBI में जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

