Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»शौच के लिए निकली दो बच्चियां नहीं लौटीं, कुएं में मिलीं दोनों की ला’श
    गिरिडीह

    शौच के लिए निकली दो बच्चियां नहीं लौटीं, कुएं में मिलीं दोनों की ला’श

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुएं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई। शनिवार को ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    यह घटना सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव की है। मृत बच्चियों की पहचान नगमा खातुन और साहिन प्रवीण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार रात शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार को दोनों के शव कुएं में तैरते हुए मिले।

    फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी पिंकू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, जिप सदस्य अनुप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

    Also Read : ब्रहम्चारी नगर प्रकरण- 3 : आदिवासी रैयतों को डेढ़ लाख कट्ठा देकर खुद मालामाल हो रहे भू-माफिया, कई IPS भी फंसे माफियाओं के मकड़जाल में

    Two Girls Who Went Out to Relieve Themselves Did Not Return; Both Bodies Found in a Well कुएं कुएं में मिलीं दोनों की लाश शौच के लिए निकलीं दो बच्चियां नहीं लौटीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनोवामुंडी में जनगणना पर मंथन, 2027 के लिए एक्टिव हुआ प्रशासन
    Next Article रेलवे में बंपर भर्ती: 6365 टेक्नीशियन पदों पर जल्द निकलेगा नोटिफिकेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.