Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव बनने जा रहे दूल्हा, मसूरी में होगा भव्य विवाह समारोह
    खेल-सिनेमा

    स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव बनने जा रहे दूल्हा, मसूरी में होगा भव्य विवाह समारोह

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2026Updated:March 10, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुलदीप यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। परिवार में खुशी का माहौल है और शादी से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का न्योता भी दिया है। बताया जा रहा है कि शादी में क्रिकेट जगत से लेकर कई बड़े मेहमान शामिल हो सकते हैं, इसलिए कार्यक्रम को खास बनाने की तैयारी की जा रही है।

    मसूरी में होगा शादी समारोह

    परिवार के करीबी और कुलदीप के कोच कपिल देव पांडे  के मुताबिक 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। इसके बाद मसूरी के एक रिजॉर्ट में शादी का आयोजन किया जाएगा। 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेंगे। माना जा रहा है कि इस खास मौके पर भारतीय टीम के खिलाड़ी और कई अन्य देशों के क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी, जिसमें बीसीसीआई और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत कई खास मेहमानों के आने की उम्मीद है।

    पहले टल गई थी शादी

    कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। उस समय चर्चा थी कि दोनों की शादी नवंबर में हो सकती है, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से शादी टाल दी गई। बाद में कुलदीप यादव ने फैसला लिया कि वे टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ही शादी करेंगे, ताकि क्रिकेट शेड्यूल और शादी दोनों को ठीक से समय दे सकें।

    बचपन की दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी

    कुलदीप यादव और वंशिका की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों बचपन के दोस्त हैं और असल में कानपुर के रहने वाले हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार में बदल गई। वंशिका का जन्म कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं और फिलहाल वहीं नौकरी कर रही हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं।

    Also Read : विधानसभा में गूंजा तोरपा में जंगली हाथियों के आतंक का मुद्दा, विधायक ने सरकार से मांगी मदद

    BCCI Cricketer Wedding Indian cricket team Indian Cricketer Kuldeep Yadav Kanpur Cricketer Kuldeep Yadav Kuldeep Yadav Engagement Kuldeep Yadav Love Story Kuldeep Yadav Marriage Lucknow Reception Mussoorie Wedding Vamshika Wedding Yogi Adityanath
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा में गूंजा तोरपा में जंगली हाथियों के आतंक का मुद्दा, विधायक ने सरकार से मांगी मदद
    Next Article काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, अस्पताल में तोड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Latest Posts

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.