Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, अस्पताल में तोड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, अस्पताल में तोड़ा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम कर रहे एक ठेका मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरजमदा निवासी 35 वर्षीय रवि लोहार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक का माहौल फैल गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    काम खत्म होने के बाद उतर रहे थे नीचे

    स्थानीय लोगों के अनुसार सरजमदा में रेणु देवी के घर पर इन दिनों छत की सेंट्रिंग का काम चल रहा था। इस काम में कई मजदूर लगे हुए थे। मंगलवार दोपहर काम खत्म होने के बाद मजदूर खाना खाने के लिए नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान रवि लोहार भी सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक उनका पैर फिसल गया। सीढ़ियों के पास रेलिंग नहीं लगी थी, इसलिए वह खुद को संभाल नहीं पाए और सीधे दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर गिर पड़े।

    साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

    हादसा होते ही वहां मौजूद मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत रवि लोहार को उठाया और इलाज के लिए जमशेदपुर के सदर अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

    घटना की जानकारी मिलते ही ठेकेदार मनोज लोहार भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं परसुडीह थाना की पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    रवि लोहार मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है और परिजन बदहवास हैं।

    सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर उठे सवाल

    स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कई जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते। सीढ़ियों में रेलिंग तक नहीं लगाई जाती, जिससे मजदूरों के लिए खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा के इंतजाम होते तो शायद यह हादसा टल सकता था।

    Also Read : विधानसभा में गूंजा तोरपा में जंगली हाथियों के आतंक का मुद्दा, विधायक ने सरकार से मांगी मदद

    breaks down in hospital Worker falls from second floor while working अस्पताल में तोड़ा काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर मजदूर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव बनने जा रहे दूल्हा, मसूरी में होगा भव्य विवाह समारोह
    Next Article वेतन कटौती से बिजली कामगारों में नाराजगी, श्रमिक संघ ने प्रबंधन को भेजा ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.