Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“कैप्टन कूल” एक बार फिर चर्चा में, बल्ला नहीं बल्कि ट्रैफिक चालान बना कारण
    झारखंड

    “कैप्टन कूल” एक बार फिर चर्चा में, बल्ला नहीं बल्कि ट्रैफिक चालान बना कारण

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026Updated:March 5, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैप्टन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लोगों के लिए महेंद्र सिंह धोनी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार “कैप्टन कूल” के चर्चा में आने की वजह बल्ला नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियम तोड़ना बन गई है।

    रांची में 91 किमी/घंटा में पकड़ी गई गाड़ी

    मामला एक मार्च का है। कांके रिंग रोड, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने धोनी की लग्जरी कार को रिकॉर्ड किया। उस इलाके में स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि धोनी की कार 91 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती पाई गई।

    1000 रुपए का ई-चालान जारी

    ट्रैफिक विभाग ने नियमों के मुताबिक 1,000 रुपए का ई-चालान जारी किया। पूरी कार्रवाई कैमरों के जरिए ऑटोमेटिक हुई और चालान धोनी को ऑनलाइन भेजा गया। ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या बड़ी हस्ती। धोनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन शहर में यह चर्चा का विषय बन चुका है।

    धोनी का शानदार कार और बाइक कलेक्शन

    महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अपने लग्जरी कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। उनके गैरेज में कई बेहतरीन और खास मॉडल की गाड़ियां हैं, जिनमें Mercedes-Benz G 63 AMG, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, और हाल में खरीदी गई Citroen Basalt ब्लैक एडिशन शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास Hummer H2, Audi Q7, Mahindra Scorpio, Mitsubishi Pajero और Hindustan Motors Ambassador जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं। बाइक के शौकीन धोनी के कलेक्शन में Suzuki Hayabusa, Kawasaki Ninja H2 और Yamaha RX100 जैसी सुपरबाइक्स शामिल हैं। इस शानदार कलेक्शन की वजह से धोनी का नाम सिर्फ खेल जगत में ही नहीं, बल्कि लग्जरी वाहनों के शौकीनों के बीच भी चर्चित रहता है।

    हाल ही में हाउसिंग बोर्ड नोटिस भी

    यह पहला मौका नहीं है जब धोनी का नाम प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा। पिछले हफ्ते झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने हरमू स्थित उनके पुराने घर के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर नोटिस भेजा था। उस मामले में भी धोनी की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया।

    Also Read : धनबाद में होली के जश्न के बीच फा’यरिंग, दो युवक घायल

    Audi Q7 Bike Collection Citroen Basalt Black Edition Cricketer Hindustan Motors Ambassador hometown Hummer H2 Jeep Grand Cherokee Trackhawk Kawasaki Ninja H2 luxury car Mahendra Singh Dhoni Mahindra Scorpio Mercedes-Benz G 63 AMG Mitsubishi Pajero Nissan Jonga ranchi Superbike Suzuki Hayabusa Yamaha RX100 ऑडी क्यू7 कावासाकी निंजा एच2 क्रिकेटर जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक निसान जोंगा बाइक कलेक्शन मर्सिडीज-बेंज जी 63 एएमजी महिंद्रा स्कॉर्पियो महेंद्र सिंह धोनी मित्सुबिशी पजेरो यामाहा आरएक्स100 रांची लग्जरी कार सिट्रोएन बेसाल्ट ब्लैक एडिशन सुजुकी हायाबुसा सुपरबाइक हमर एच2 हिंदुस्तान मोटर्स एंबेसडर होमटाउन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में होली के जश्न के बीच फा’यरिंग, दो युवक घायल
    Next Article राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार की एंट्री पक्की

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.