Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»धनबाद में होली के जश्न के बीच फा’यरिंग, दो युवक घायल
    क्राइम

    धनबाद में होली के जश्न के बीच फा’यरिंग, दो युवक घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में होली के जश्न ने लिया भयानक रूप, खुशी के मौके के बीच अचानक फायरिंग होने लगी। जिसके बाद इलाके में सन्नाटा और डर फैल गया। घटना धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में हुई, जहां दो युवकों को गोली लगी। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

    घायल युवकों का अस्पताल में इलाज

    घायलों की पहचान विष्णु कुमार और पुष्पक मिश्रा के रूप में हुई है। विष्णु के पैर में और पुष्पक मिश्रा के पेट में गोली लगी है। दोनों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    गोली चलने के पीछे विवाद की बातें

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, होली के जश्न के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गोली चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। विष्णु कुमार ने आरोप लगाया कि वह ठेकेदार विकास लाला के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्टर का काम करता था और गोधरा में अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान उसके करीब ढाई लाख रुपये बकाया थे। पैसे मांगने पर विवाद बढ़ गया और विकास लाला व उसके साथियों ने उस पर गोली चला दी। घायल पुष्पक मिश्रा ने बताया कि वह दिल्ली में पढ़ाई करता है और अपने दादा की तेरहवीं में शामिल होने बरमसिया आया हुआ था। उसने कहा कि होली के दौरान अचानक मारपीट शुरू हुई और गोली चल गई।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। हालांकि पुलिस को अलग-अलग पहलुओं से जानकारी मिल रही है। एक पक्ष पैसे के लेनदेन को कारण बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष जमीन खरीद-बिक्री को विवाद की वजह बता रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

    Also Read : होली का त्योहार मातम में बदला, त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोर की मौ’त

    Baramsia shooting Barmasiya firing Barmasiya incident Barmasiya shooting Dhanbad Breaking News Dhanbad Crime News Dhanbad firing incident Dhanbad News Dhanbad security news Dhansar police station update Holi celebration Dhanbad Holi violence land purchase-sale dispute local dispute money transaction dispute police investigation Dhanbad Pushpak Mishra Shooting Incident SNMMCH Vishnu Kumar एसएनएमएमसीएच गोली लगने की घटना जमिन खरीद-बिक्री विवाद धनबाद गोलीकांड धनबाद न्यूज धनबाद सुरक्षा खबर धनसार थाना अपडेट पुलिस जांच धनबाद पुष्पक मिश्रा पैसा लेन-देन विवाद बरमसिया घटना बरमसिया फायरिंग विष्णु कुमार स्थानीय विवाद होली जश्न धनबाद होली हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली का त्योहार मातम में बदला, त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोर की मौ’त
    Next Article “कैप्टन कूल” एक बार फिर चर्चा में, बल्ला नहीं बल्कि ट्रैफिक चालान बना कारण

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.