Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं 2026-27 का बजट, स्थिरता और विकास पर जोर
    ट्रेंडिंग

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं 2026-27 का बजट, स्थिरता और विकास पर जोर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वित्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पेश किया जा रहा है।

    दूरगामी ढांचागत सुधारों पर जोर

    निर्मला सीतारमण ने कहा, “बीते 12 साल के दौरान अनिश्चितताओं के बावजूद हमने अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखा है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं और आत्मनिर्भरता को प्रमुख उद्देश्य बनाया है। आयात पर निर्भरता घटाई गई है। हमने सुनिश्चित किया कि इसका लाभ नागरिकों को मिले, कृषि उत्पादकता बढ़े और परिवारों की क्रय शक्ति मजबूत हो। इन उपायों से सात फीसदी की विकास दर हासिल हुई है, जिससे गरीबी उन्मूलन और जीवन स्तर में सुधार संभव हुआ है।”

    नई तकनीक और वैश्विक बाजारों में अवसर

    वित्त मंत्री ने कहा कि नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है और व्यापार एवं बहुपक्षवाद चुनौतीपूर्ण स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, “भारत विकसित भारत की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाता रहेगा। हमें वैश्विक बाजारों से एकीकृत होकर अधिक से अधिक निर्यात करना होगा। हमारा लक्ष्य है कि विकास का लाभ सभी वंचित वर्गों और महिलाओं तक पहुंचे। इसके लिए मैं लोगों का सहयोग और समर्थन चाहती हूं।”

    Also Read : केंद्रीय बजट के पहले रविवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला

    agricultural productivity Atmanirbhar Bharat (Self-Reliant India) Budget 2026-27 budget speech. Economic Growth exports Finance Minister Nirmala Sitharaman financial year 2026-27 Indian Economy social welfare schemes structural reforms Union Budget Women's Empowerment आत्मनिर्भर भारत आम बजट आर्थिक विकास कृषि उत्पादकता ढांचागत सुधार निर्यात बजट 2026-27 बजट भाषण भारत की अर्थव्यवस्था महिला सशक्तिकरण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2026-27 सामाजिक कल्याण योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWPL 2026 : आज होगा प्लेऑफ का फैसला, DC और UPW आमने-सामने
    Next Article CID जांच में बड़े जमीन घोटाले का खुलासा : 1.03 एकड़ को बना दिया 103 एकड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.