Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CID जांच में बड़े जमीन घोटाले का खुलासा : 1.03 एकड़ को बना दिया 103 एकड़
    झारखंड

    CID जांच में बड़े जमीन घोटाले का खुलासा : 1.03 एकड़ को बना दिया 103 एकड़

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीआईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो में वन विभाग की जमीन हड़पने से जुड़े मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि भू-माफियाओं ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर दस्तावेजों में हेराफेरी की और महज 1.03 एकड़ जमीन के म्यूटेशन को रिकॉर्ड में 103 एकड़ में तब्दील कर दिया।

    यह मामला बोकारो के सेक्टर-12 स्थित उकरीद बस्ती निवासी इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से जुड़ा है, जिन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वन विभाग की जमीन हड़पने का आरोप है। सीआईडी की जांच में पाया गया कि आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज करवा लिए।

    जांच के अनुसार, जिस म्यूटेशन केस नंबर के आधार पर आरोपियों का नाम रिकॉर्ड में चढ़ाया गया, वह वास्तव में डिंपल देवी नामक महिला द्वारा दायर किया गया था, जिनका इस जमीन से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में डिंपल देवी की जगह आरोपियों का नाम दर्ज कर दिया गया।

    सीआईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने पहले वर्ष 1984 का एक सेल डीड प्रस्तुत किया था, जिसमें केवल 2.75 एकड़ जमीन की खरीद दर्शाई गई थी। बाद में गिफ्ट डीड (दान पत्र) के आधार पर यह दावा किया गया कि वर्ष 1937 में पूरी जमीन उनके पूर्वजों के नाम से सेटल की गई थी। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि राजस्व रिकॉर्ड में आरोपियों के नाम पर दर्ज 1.03 एकड़ जमीन को कागजी हेराफेरी के जरिए 103 एकड़ दिखाया गया। यह जमीन तेतुलिया मौजा स्थित वन विभाग की बताई जा रही है।

    सस्ती दरों पर की गई जमीन की बिक्री

    जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने बाजार मूल्य से कम कीमत पर कई लोगों को उक्त जमीन की बिक्री कर दी। मामला उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने इस जमीन पर किए गए दावे को चुनौती दी, जिसके बाद सीआईडी को जांच सौंपी गई।

    गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    सीआईडी ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से जुड़े अपराध) और वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि एक शेल कंपनी का गठन कर कंपनी के नाम पर जमीन खरीदी और बेची गई।

    ईडी भी कर रही जांच

    इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले की जांच कर रहा है। सीआईडी और ईडी दोनों एजेंसियां दस्तावेजों में हेराफेरी और अवैध लेन-देन के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं।

    Also Read : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं 2026-27 का बजट, स्थिरता और विकास पर जोर

    Bokaro Bokaro land scam CID investigation CID जांच ED investigation fake sale deed Forest Department Land forest land encroachment gift deed Government Land IPC 420 Jharkhand news land grabbing case Land mafia Land Scam manipulation of revenue records money laundering mutation scam shell company ईडी जांच गिफ्ट डीड जमीन घोटाला जमीन हड़पने का मामला फर्जी सेल डीड बोकारो बोकारो भूमि घोटाला भू माफिया मनी लॉन्ड्रिंग म्यूटेशन घोटाला राजस्व रिकॉर्ड हेराफेरी वन भूमि अतिक्रमण वन विभाग की जमीन शेल कंपनी सरकारी जमीन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं 2026-27 का बजट, स्थिरता और विकास पर जोर
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन असम दौरे पर, महासभा 2026 में होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.