Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन आज यानी रविवार को असम दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित महासभा 2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
महासभा के मंच से सीएम हेमंत सोरेन असम के विस्थापित आदिवासियों के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और उनकी सशक्त आवाज बनेंगे। इसके अलावा वे आदिवासी समुदाय के अधिकार, विस्थापन और सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों को प्रमुखता से सामने रखेंगे।
हाल के दिनों में असम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की गतिविधियां तेज हुई हैं। पार्टी नेतृत्व क्षेत्रीय मुद्दों पर लगातार सक्रिय दिख रहा है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि झामुमो आगामी असम चुनाव को लेकर संभावनाओं की तलाश कर रही है।
Also Read : सीआईडी जांच में बड़ा खुलासा, बोकारो में वन विभाग की जमीन पर फर्जीवाड़ा

