Patna : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सहरसा में निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, धबौली गांव के निवासी रणबहादुर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राहुल कुमार जमीन के काम कराने के लिए उनसे 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए और मामले में केस दर्ज किया गया।
निगरानी विभाग के DSP मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पतरघट अंचल कार्यालय में कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में पेश किया जाएगा।
Also Read : गुमला में गैस टैंकर पलटा, चालक की मौ’त
Also Read : गुवा सेल में फिर रेल हादसा, नई पटरी पर भी उतरी मालगाड़ी
Also Read : 17 से 21 दिसंबर तक रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Also Read : लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर विरोध तेज, सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता
Also Read : बिहार में खुलेंगी 4942 नई राशन दुकानें, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत
Also Read : झारखंड को विश्व सिनेमा से जोड़ती ‘मुर्गा ट्रॉफी’, निरहुआ पहली बार इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में


