Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ मुख्य भूमिका में हैं और निर्देशक शशि वर्मा इसे निर्देशन दे रहे हैं। फिल्म न सिर्फ भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाएगी, बल्कि राँची की प्राकृतिक सुंदरता को भी दुनिया के सामने पेश करेगी।
मुख्य अभिनेता निरहुआ ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। अपनी लगभग दो दशकों की अभिनय यात्रा में पहली बार मैं अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में काम कर रहा हूँ। फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के जरिए मेरा यह सपना साकार हो रहा है।”
निर्देशक शशि वर्मा ने कहा कि राँची की प्राकृतिक खूबसूरती और यहाँ के लोगों का सहयोग शूटिंग अनुभव को अविस्मरणीय बना रहा है। फिल्म की कहानी में राँची की स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है।
फिल्म में निरहुआ के अलावा प्रद्युम्न नायक और बाल कलाकार शौर्य राज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता सुजीत उपाध्याय और विजया लक्ष्मी ने कहा कि फिल्म झारखंड का नाम विश्व स्तर पर ले जाएगी।
टेक्नीशियन्स की बात करें तो फिल्म का म्यूजिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नंदलाला ने दिया है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडक्शन डिज़ाइनर प्रभात ठाकुर आर्ट और प्रोडक्शन डिज़ाइनिंग संभाल रहे हैं।
सह-निर्माता में अमित आर्ट्स, इनोवेशन पिक्चर्स, उमंग प्रोडक्शन्स, नायक प्रोडक्शन्स और ई7 पिक्चर्स शामिल हैं।
ज्ञात हो कि पिछले 12 दिनों से फिल्म की शूटिंग राँची के बुंडू और आसपास के लोकेशन्स पर चल रही है। आने वाले दिनों में टीम जमशेदपुर, टाटा और राँची के अन्य स्थानों पर भी शूटिंग करेगी ताकि झारखंड की असली आत्मा फिल्म में उभर कर आए।
Also Read : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 84,875 और निफ्टी 25,926 अंक पर खुला
Also Read : नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Also Read : सरायकेला-खरसावां में 27 केंद्रों पर धान खरीद शुरू, पहले दिन 343 क्विंटल से अधिक की खरीद


