Ranchi : झारखंड में शराब घोटाले, आय से अधिक संपत्ति और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हाल ही में चार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से जुड़े नए वित्तीय सुराग खोजे हैं। इस मामले में आज (मंगलवार) विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से पूछताछ की जाएगी।
एसीबी की टीम उनके घर पहुंचकर इस नए मनी ट्रेल की जांच करेगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह ट्रेल पिछले घोटाले से अलग है और इसमें नकद लेन-देन, कई बैंक खातों के जरिए धन का स्थानांतरण और जटिल वित्तीय गतिविधियां शामिल हैं।
जांच में सामने आया है कि स्वप्ना संचिता इस मनी ट्रेल में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। यह भी स्पष्ट हुआ है कि ये लेन-देन अकेले नहीं किए गए, बल्कि विनय सिंह के सहयोग से किए गए। विनय सिंह को आईएएस चौबे का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। एसीबी के इस नए खुलासे के बाद विनय चौबे और उनके परिवार पर जांच का दायरा और बढ़ गया है।
Also Read : निरहुआ के साथ रांची में फिल्मांकन, झारखंड की संस्कृति पर फिल्म आधारित
Also Read : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 84,875 और निफ्टी 25,926 अंक पर खुला


