Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुवा सेल में फिर रेल हादसा, नई पटरी पर भी उतरी मालगाड़ी
    जोहार ब्रेकिंग

    गुवा सेल में फिर रेल हादसा, नई पटरी पर भी उतरी मालगाड़ी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 16, 2025Updated:December 16, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के गुवा स्थित सेल की रेलवे साइडिंग में मंगलवार सुबह एक बार फिर मालगाड़ी की बोगी बेपटरी हो गई। इस घटना से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और गुवा सेल से होने वाली लौह अयस्क की ढुलाई कई घंटों तक पूरी तरह ठप रही। मिली जानकारी के अनुसार, गुवा सेल के बंकर साइड पर सुबह करीब 10:45 बजे मालगाड़ी की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। बेपटरी होते ही रेलवे ट्रैक पूरी तरह जाम हो गया, जिससे रेल लाइन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मार्ग से लगभग चार घंटे तक किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं हो सका। बोगी के पटरी से उतरने का सीधा असर गुवा सेल से होने वाली लौह अयस्क की माल ढुलाई पर पड़ा। कई रेक वहीं खड़े रह गए, जिससे उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्थानीय लोगों और सेल कर्मियों का कहना है कि गुवा सेल के इसी बंकर साइड पर पहले भी चार बार मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से रेलवे और सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र में रेल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

    बताया जाता है कि पहले हुई घटनाओं के बाद गुवा सेल प्रबंधन ने ब्रिटिश काल की पुरानी रेल पटरियों को हटाकर नई पटरियां बिछवाई थीं। इसका उद्देश्य भविष्य में बेपटरी की घटनाओं को रोकना था। इसके बावजूद नई पटरियों पर भी मालगाड़ी का पटरी से उतर जाना रेल लाइन की गुणवत्ता, डिजाइन और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और सेल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रेन और तकनीकी टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में बेपटरी बोगी को हटाया गया और ट्रैक को दुरुस्त किया गया। इसके बाद रेल परिचालन बहाल किया जा सका।

    मालूम हो कि मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा का गुवा रेलवे साइडिंग निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन ट्रैक बाधित होने के कारण वे गुवा नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने डांगवापोसी, नोवामुंडी और बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया।

    Also Read : लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर विरोध तेज, सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता

    a freight train derailed even on the new track. Another train accident at Gua siding गुवा गुवा सेल में फिर रेल हादसा नई पटरी पर भी उतरी मालगाड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article17 से 21 दिसंबर तक रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
    Next Article नवनियुक्त महिला चौकीदार की गला रे’तकर ह’त्या, हादसे का रूप देने की कोशिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    Latest Posts

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.