Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 13503-13504 वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 18 दिसंबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक शुरुआत होगी। इस दिन गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
इसके अलावा, हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18036, 17 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देर से हटिया स्टेशन से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 21 दिसंबर को खड़गपुर स्टेशन से 2 घंटे विलंब से चलेगी।
रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रिमॉडलिंग कार्य के चलते सुबह दो घंटे का पावर ब्लॉक लिया गया। इस कारण रांची से कोलकाता और बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग एक घंटे की देरी से चलीं। वहीं दुमका और गोड्डा से आने वाली ट्रेनें करीब डेढ़ घंटे देर से रांची पहुंचीं।
Also Read : IPL 2026 मिनी ऑक्शन: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
Also Read : लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर विरोध तेज, सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता
Also Read : बिहार में खुलेंगी 4942 नई राशन दुकानें, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत
Also Read : देवघर में पहली बार होगा सांसद खेल महोत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में
Also Read : श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार


