Ranchi : झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे दुखद दिन है और उनकी मां अब हमेशा के लिए भगवान के चरणों में विलीन हो गईं।
मंत्री ने बताया कि दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास, ढाका मोड़ पहुंचेगा। अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा।
संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भले ही मां का साया उनके सिर से उठ गया है, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना भी की।
आज हमारे जीवन का सबसे दुःखद दिन है। पूज्य माताजी हम सबको छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गईं।
आज शाम 5 बजे पार्थिव शरीर पैतृक आवास, ढाका मोड़ पहुंचेगा।
कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। 🙏#मां pic.twitter.com/Sa5YAtdpeP— Sanjay Prasad Yadav (@SPYadavGodda) December 16, 2025
Also Read : धनबाद में तीन मंजिला मकान में लगी आ’ग, 2 की मौ’त, 6 झुलसे
Also Read : रांची में रेलवे ट्रैक पर शख्स की दर्दनाक मौ’त
Also Read : निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी से आज होगी पूछताछ


