Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। निर्वाचन आयोग सोमवार शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें, चरण और मतगणना का ऐलान किया जाएगा।
दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव
मिली जानकारी के अनुसार इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं। साल 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण चुनाव तीन चरणों में हुए थे। लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होने के कारण दो चरणों में मतदान की संभावना है।
छठ पर्व के बाद शुरू होगी वोटिंग
सूत्रों का कहना है कि छठ महापर्व (28 अक्टूबर 2025) के बाद ही पहले चरण की वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग 15 नवंबर से पहले मतगणना पूरी कर विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की योजना बना रहा है। ऐसा इसलिए ताकि छठ के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों की मतदान में भागीदारी बढ़ सके।

22 नवंबर तक खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इस वजह से अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में चुनाव कराए जाने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान, मतगणना और अन्य जरूरी तारीखों की पूरी जानकारी दी जाएगी।
Also Read : हजारीबाग से विजय प्रताप सिंह को ACB ने दबोचा
Also Read : देर रात चंदवा में बमबारी व फायरिंग, राहुल दूबे ने सुमित चटर्जी और रंजीत गुप्ता को दी धमकी
Also Read : रांची लौट रही बस कोडरमा में दुर्घटनाग्रस्त, 11 यात्री घायल व तीन की हालत गंभीर
Also Read : झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई
Also Read : झारखंड में फिर मंडराया बारिश और तूफान का खतरा