Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग से विजय प्रताप सिंह को ACB ने दबोचा
    झारखंड

    हजारीबाग से विजय प्रताप सिंह को ACB ने दबोचा

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read78
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ACB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh :  खासमहल जमीन घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में अब तक की तीसरी गिरफ्तारी है।

    इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया था। विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। इन तीनों पर सरकारी जमीन को गलत तरीके से निजी लोगों को हस्तांतरित करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

    एसीबी की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि हजारीबाग की करीब 2.75 एकड़ खासमहल जमीन, जो 1948 में एक ट्रस्ट को 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी, उसे बाद में सरकारी जमीन बताकर 23 निजी व्यक्तियों को दे दिया गया।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 1978 में लीज को 2008 तक के लिए बढ़ाया गया था। लेकिन 2008 से 2010 के बीच एक साजिश के तहत जमीन को सरकारी घोषित कर दिया गया और इसे निजी लोगों में बांट दिया गया।

    जांच में यह भी सामने आया कि लीज नवीनीकरण के दौरान खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने जानबूझकर दस्तावेजों से ‘ट्रस्ट सेवायत’ शब्द को हटा दिया था, ताकि जमीन का अवैध हस्तांतरण आसान हो सके।

    नियमों के अनुसार, ट्रस्ट की जमीन किसी अन्य को नहीं दी जा सकती, लेकिन इस घोटाले में इस नियम की पूरी तरह अनदेखी की गई। आज इसी जमीन पर कई बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतें खड़ी हैं।

    फिलहाल एसीबी मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

    Also Read : झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    एसीबी कार्रवाई एसीबी गिरफ्तारी खासमहल जमीन घोटाला जमीन अवैध हस्तांतरण जमीन घोटाला जांच जमीन घोटाला मामला जमीन विवाद झारखंड खबरें झारखंड न्यूज भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो भ्रष्टाचार मामले विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार विनय चौबे विनोद चंद्र झा सरकारी जमीन घोटाला सरकारी जमीन विवाद हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई
    Next Article त्योहारी सीजन में सस्ती हवाई यात्रा की उम्मीद, DGCA ने किया यह ऐलान

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.