Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची लौट रही बस कोडरमा में दुर्घटनाग्रस्त, 11 यात्री घायल व तीन की हालत गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची लौट रही बस कोडरमा में दुर्घटनाग्रस्त, 11 यात्री घायल व तीन की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments2 Mins Read104
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे अंगार मोड़ के पास एक यात्री बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बहुत तेज गति से चल रही थी और जैसे ही वह तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई।

    बताया जा रहा है कि सागर नाम की यह बस प्रतिदिन सतगांवां से रांची के बीच चलती है। हादसे के वक्त यह रांची की ओर जा रही थी। हादसे में घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत सतगांवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    घायलों में सचिन कुमार, रानी देवी, ब्रह्मदेव यादव, अंकित कुमार, रामस्वरूप यादव, काजल कुमारी, रिया कुमारी, दीपक कुमार, राहुल प्रियदर्शी, राजेश कुमार और ललिता कुमारी शामिल हैं। इनमें से कई छात्र हैं, जो पढ़ाई के लिए रांची और हजारीबाग जा रहे थे।

    इस हादसे में सतगांवां थाना में तैनात एसआई अरविंद सिंह भी घायल हुए हैं, जो ट्रेनिंग के लिए बस से कोडरमा जा रहे थे। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार सामान्य से काफी ज्यादा थी, और अंगार मोड़ जैसे खतरनाक घुमाव पर चालक ने गति कम नहीं की, जिससे यह हादसा हुआ। सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अंगार मोड़ अरविंद सिंह कोडरमा अस्पताल कोडरमा न्यूज कोडरमा हादसा घायल यात्री छात्र घायल झारखंड पुलिस झारखंड सड़क हादसा झारखंड समाचार तेज रफ्तार हादसा दुर्घटना समाचार बस एक्सीडेंट बस दुर्घटना यात्री बस पलटी रांची जाने वाली बस रांची बस सेवा सड़क दुर्घटना सतगावां थाना सागर बस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार : सेंसेक्स 67 अंक और निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ खुला
    Next Article सुजीत सिन्हा और राहुल दुबे में सोशल मीडिया वार, दोनों एक-दूसरे को देख लेने की दी धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.