Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सुजीत सिन्हा और राहुल दुबे में सोशल मीडिया वार, दोनों एक-दूसरे को देख लेने की दी धमकी
    झारखंड

    सुजीत सिन्हा और राहुल दुबे में सोशल मीडिया वार, दोनों एक-दूसरे को देख लेने की दी धमकी

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments3 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुजीत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कोयलांचल शांति सेना (KSS) के प्रमुख सुजीत सिन्हा ने कोयलांचल में अशांति फैलाने वाले गिरोहों और नक्सली संगठनों को कड़ी चेतावनी जारी की है। अपने एक बयान में सुजीत सिन्हा ने कहा कि KSS के गठन के समय ही साफ कर दिया गया था कि पुराने साथी होने के नाते सभी गिरोहों और नक्सली संगठनों से अनुरोध है कि कोयलांचल में शांति बनाए रखें। अगर शांति भंग की गई, तो कुबेर इसका जवाब देगा।

    सुजीत

    सुजीत सिन्हा ने कहा, “कुबेर के निर्देशानुसार, अगर कोई गिरोह कोयलांचल में कोई घटना करता है, तो उस गिरोह के सरगना के घर पर उसी तरह की घटना को और बड़े रूप में अंजाम दिया जाएगा।” सुजीत ने चेतावनी दी कि जो भी गिरोह या नक्सली संगठन ऐसी घटनाएं कर रहा है या करेगा, उसका जवाब दिया जा रहा है और आगे भी दिया जाएगा। सिन्हा ने बताया कि उन्होंने KSS बनाकर सारी जिम्मेदारी कुबेर को सौंप दी है।

    सुजीत ने दावा किया कि कुबेर धर्म के रास्ते पर है और उसे सकारात्मक लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। सिन्हा ने कहा, “कुबेर का असली निशाना कुछ और है, लेकिन तुम लोग सामने आ रहे हो, इसलिए पहले तुम्हारा जवाब दिया जा रहा है।” सुजीत ने हाल की चंदवा साइडिंग टोरी गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा कि इसका जवाब KSS के नियमों के अनुसार कुबेर देगा।

    सिन्हा ने अपने विरोधियों को संबोधित करते हुए कहा, “तुम रांची और पलामू में बम धमाकों की धमकी दे रहे हो, लेकिन मैं तुम्हें बता दूं कि मैंने सभी गिरोहों और नक्सली संगठनों को आसान रास्ते पर रखा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि वह सत्य और सही दिशा की लड़ाई में सब कुछ दांव पर लगा चुके हैं और पहले से ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं।

    सिन्हा ने कहा, “अधर्म के रास्ते पर चलकर घर-परिवार को खतरे में डालने से बेहतर है कि धर्म के रास्ते पर चलकर सब कुछ कुर्बान कर दिया जाए। हम और हमारे लोग इसके लिए पीछे नहीं हटेंगे।” सुजीत ने मासूम मजदूरों, ट्रक ड्राइवरों और खलासियों को निशाना बनाने वालों को खत्म करने की बात कही।

    अपील करते हुए सिन्हा ने कहा, “तुम मेरे छोटे भाई की तरह हो, इसलिए एक बार फिर कह रहा हूं, मुख्यधारा में लौट आओ। पैसा कमाने के कई रास्ते हैं। जिस कंपनी या जिले में काम करना चाहो, मैं तुम्हें काम दिलाऊंगा, यह मेरा वादा है।” सुजीत ने अंत में कहा कि धर्म और अधर्म के दो रास्ते खुले हैं, अब यह विरोधियों के हाथ में है कि वे कौन सा रास्ता चुनते हैं।

    Also Read : देर रात चंदवा में बमबारी व फायरिंग, राहुल दूबे ने सुमित चटर्जी और रंजीत गुप्ता को दी धमकी

    entrusted the responsibility to Koobar Sujeet Sinha and Rahul Dubey engage in a social media war Tension in Koyla Nchal: Sujit Sinha's Koyla Nchal Shanti Sena issued a stern warning threatening to take revenge on each other. कूबर को सौंपी जिम्मेदारी कोयलांचल में तनाव: सुजीत सिन्हा की कोयलांचल शांति सेना ने दी कड़ी चेतावनी दोनों एक-दूसरे को देख लेने की दी धमकी सुजीत सिन्हा और राहुल दुबे में सोशल मीडिया वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची लौट रही बस कोडरमा में दुर्घटनाग्रस्त, 11 यात्री घायल व तीन की हालत गंभीर
    Next Article झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.