Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»SMS अस्पताल में भीषण हादसा, ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग, 8 मरीजों की मौ’त
    देश

    SMS अस्पताल में भीषण हादसा, ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग, 8 मरीजों की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read196
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SMS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jaipur : जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 11:20 बजे ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो ICU में आग लग गई, जिसमें 8 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

    आग ICU के स्टोर रूम से शुरू हुई, जहां पेपर, मेडिकल सामान और ब्लड सैंपल ट्यूब रखे गए थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे के समय ICU में 11 मरीज भर्ती थे, जबकि बगल वाले ICU में 13 मरीज थे।

    फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अवधेश पांडे ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो पूरा ICU धुएं से भरा हुआ था। अंदर से रास्ता नहीं मिल रहा था, इसलिए दूसरी तरफ से खिड़कियां तोड़कर पानी की बौछार की गई। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लगे। मरीजों को बेड समेत बाहर सड़क पर शिफ्ट किया गया।

    घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के परिजन खुद उन्हें बाहर निकालते नजर आए। भरतपुर के रहने वाले शेरू ने बताया कि आग लगने से 20 मिनट पहले ही ICU में धुआं उठने लगा था। उन्होंने स्टाफ को सूचना दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद प्लास्टिक की ट्यूबें पिघलने लगीं और आग भड़क गई।

    इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। फिलहाल घायल मरीजों का इलाज जारी है और परिजनों को मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    Also Read ; त्योहारी सीजन में सस्ती हवाई यात्रा की उम्मीद : DGCA की पहल, एयरलाइंस चलाएंगी अतिरिक्त उड़ानें

    ICU में आग SMS अस्पताल SMS हॉस्पिटल फायर अस्पताल में आग अस्पताल सुरक्षा चूक अस्पताल हादसा चिकित्सा विभाग जयपुर ट्रॉमा सेंटर जयपुर ब्रेकिंग न्यूज जयपुर समाचार जयपुर हादसा ट्रॉमा सेंटर आग फायर ब्रिगेड भरतपुर मरीज मरीजों की मौत मेडिकल लापरवाही राजस्थान न्यूज शॉर्ट सर्किट सवाई मानसिंह अस्पताल हॉस्पिटल फायर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारी सीजन में सस्ती हवाई यात्रा की उम्मीद, DGCA ने किया यह ऐलान
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : आज शाम 4 बजे आयोग करेगा तारीखों का ऐलान, दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.