Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नवरात्रि पूजा के दीपक से घर में लगी आ’ग, बैंक मैनेजर सहित पांच लोग झुलसे
    बिहार

    नवरात्रि पूजा के दीपक से घर में लगी आ’ग, बैंक मैनेजर सहित पांच लोग झुलसे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में नवरात्रि पूजा के दीपक से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर सन्नी कुमार गुप्ता (40), उनकी पत्नी डोली कुमारी (37), बेटियां जुगनू कुमारी (3) और मान्या कुमारी (7), और पिता गणेश प्रसाद (60) बुरी तरह झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (SKMCH) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

    हादसे का विवरण

    मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को नवरात्रि पूजा के बाद घर के सेकेंड फ्लोर पर मुख्य द्वार के पास दीपक रखा गया था। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे दीपक से सोफे में आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल हो गई। आग की लपटों ने पूरे कमरे को घेर लिया। कमरे में सो रहे सन्नी कुमार और उनके परिवार के पांच लोग अंदर फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में ड्यूटी पर तैनात निजी गार्ड ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

    बैंक

    अस्पताल में हंगामा

    SKMCH में इलाज के दौरान परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर देर रात हंगामा किया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार शाह मौके पर पहुंचे और इमरजेंसी डॉक्टर को बुलाकर इलाज शुरू कराया। SKMCH के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों को रात 3-4 बजे के बीच भर्ती किया गया और तुरंत इलाज शुरू किया गया। नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति की शिकायत पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

    बैंक

    परिजनों का गुस्सा

    डोली कुमारी की बहन ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए हम मरीजों को पटना ले जा रहे हैं।” फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा नवरात्रि के दौरान पूजा के दीपक से हुई लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से पूजा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

    बैंक

    Also Read : पटना में दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर DM ने अफसरों की छुट्टियां रद्द‌‍‍

    a fire broke out in a bank manager's house during Navratri in Muzaffarpur A fire broke out in a house due to a lamp used during Navratri puja commotion in SKMCH five people including a bank manager were scorched five people including a bank manager were scorched in Muzaffarpur Muzaffarpur: A fire broke out in a house due to a lamp used during Navratri puja SKMCH में हंगामा नवरात्रि पूजा के दीपक से घर में लगी आग बैंक मैनेजर सहित पांच लोग झुलसे मुजफ्फरपुर : नवरात्रि पूजा के दीपक से घर में लगी आग मुजफ्फरपुर में नवरात्रि के दौरान बैंक मैनेजर के घर लगी आग मुजफ्फरपुर में बैंक मैनेजर सहित 5 लोग झुलसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर DM ने रद्द‌‍‍ की अफसरों की छुट्टियां
    Next Article फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी, देवघर से 19 वर्षीय युवक को CID ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रांची के ईशान ओम का भारत अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

    August 28, 2026

    झारखंड: रक्षाबंधन पर रांची के होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    August 28, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026

    जब शतरंज की बिसात पर पुरुषों का दबदबा था, तब भारत की पहली महिला इंटरनेशनल मास्टर भाग्यश्री साठे ने रचा इतिहास

    August 28, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ फिर आंदोलन, 7 सितंबर को कंपनी घेराव

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.