Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
    बिहार

    PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025Updated:September 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : PM नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो गए। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक कार्यकर्ता और आम लोग पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। बिहार के CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएँ दीं।

    नीतीश कुमार की सादगी भरी बधाई

    बिहार के CM नीतीश कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।” उनका यह संदेश सादगीपूर्ण रहा, जिसमें पीएम के प्रति सम्मान और शुभेच्छा झलकती है।

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।@narendramodi

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025

    सम्राट चौधरी ने बताया ‘आधुनिक भारत का विश्वकर्मा’

    बिहार के डिप्टी CM और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को “आधुनिक भारत का विश्वकर्मा” कहकर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “अनंत शक्ति, कर्मयोगी, दृढ़ निश्चय का प्रतीक, सूर्य की तरह शत्रुओं को सबक सिखाने वाला और चंद्रमा की शीतलता से जनता को सींचने वाला।” उन्होंने कहा कि PM का बिहार से विशेष लगाव है और हर बिहारवासी उन्हें कोटि-कोटि बधाई दे रहा है।

    माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती और देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर को सुखद संयोग बना दिया है । उन्होंने ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and other…

    — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 17, 2025

    विजय सिन्हा ने कहा ‘विश्व के सबसे महान नेता’

    डिप्टी CM विजय सिन्हा ने पीएम मोदी को विश्व का सबसे महान और प्रेरणादायी नेता बताया। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया और ‘विकसित भारत 2047’ का उनका सपना देश का संकल्प बन गया है। उनके 75वें जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं।”

    विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और लोकतंत्र की जननी भारत के जन-गण-मन को नए शिखर पर प्रतिष्ठित करने वाले अटल कर्मयोगी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं । उनके लिए मेरी तरह करोड़ों भारतीयों की ‘जीवेत शरदः शतम’ की प्रार्थना ईश्वर पूरी… pic.twitter.com/LQhItsBeKg

    — Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) September 17, 2025

    जीतन राम मांझी की शुभकामनाएं

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में विज्ञान, अर्थव्यवस्था और संस्कृति में भारत की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत की सफलता को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

    विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं गांव, गरीब, महिला,मज़दूर,किसान व नौजवानों के हितैषी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ की नींव रख कर भारत को सर्वोच्च शक्ति… pic.twitter.com/WRJIOhKnAd

    — Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) September 16, 2025

    भाजपा का सेवा सप्ताह

    भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रहे हैं। देशभर में रक्तदान शिविर, सफाई अभियान और गरीबों को भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayModiJi और #ModiAt75 जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

    Also Raed : विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या

    Wishes pour in from across the country on PM Narendra Modi's 75th birthday with Bihar leaders extending their best wishes. पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले
    Next Article कोलफील्ड एक्सप्रेस में चार दशक से जारी है विश्वकर्मा पूजा की परंपरा, डेली पैसेंजर्स निभा रहे हैं आस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.